फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha election 2019: bjp, jdu nda alliance full candidates list of bihar

बिहार: एनडीए ने किया उम्मीदवारों के नामों का एलान, यहां देखें पूरी सूची

Sat, 23 Mar 2019 02:03 PM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Sat, 23 Mar 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: bjp, jdu nda alliance full candidates list of bihar
एनडीए - फोटो : Amar Ujala

एनडीए ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार की 40 में से 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर जबकि रामविलास पासवान की लोजपा छह सीट पर चुनाव लड़ेगी। एनडीए के तीन दलों के बीच पहले ही ये समझौता हो चुका था। लोजपा ने अभी पांच उम्मीदवारों के ही नाम जारी किए हैं। खगड़िया से उम्मीदवार के नाम का एलान अभी नहीं किया गया है।  

विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया गया है और पटना साहिब से उनकी जगह रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा में मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले शाहनवाज का टिकट भी काट दिया गया है। 
विज्ञापन


भाजपा जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), मुजफ्फरपुर, सारण, महराजगंज, शिवहर, मधुबनी , दरभंगा, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद और अररिया शामिल हैं। जदयू को वाल्मीकि नगर, सीवान, गोपालगंज, जहानाबाद, गया, काराकट, मधेपुरा, सुपौल, झंझारपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, किशनगंज, बांका, भागलपुर, मुंगेर, नालंदा और कटिहार सीटें मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा जिन छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई, नवादा, खगड़िया और वैशाली शामिल हैं। बिहार में विपक्षी महागठबंधन जिसमें राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर, शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल, बॉलीवुड सेट डिजाइनर मुकेश सहनी की पार्टी शामिल हैं। 

                      किसे कहां से मिला टिकट

 
भाजपा  
सीट                          नाम
पश्चिमी चंपारण संजय जायसवाल
पूर्वी चंपारण राधा मोहन सिंह
मुजफ्फरपुर अजय निषाद
महराजगंज जनार्दन सिग्रीवाल
शिवहर रमा देवी
मधुबनी अशोक कुमार यादव 
दरभंगा गोपाल ठाकुर 
उजियारपुर नित्यानंद राय
बेगूसराय गिरिराज सिंह
पटना साहिब रविशंकर प्रसाद
पाटलिपुत्र राम कृपाल यादव
आरा राज कुमार सिंह
बक्सर अश्विनी चौबे
सासाराम छेदी पासवान
औरंगाबाद सुशील कुमार सिंह
अररिया प्रदीप सिंह
जदयू   
वाल्मीकिनगर वैधनाथ महतो
सीवान कविता सिंह
गोपालगंज आलोक कुमार सुमन
जहानाबाद चंदेश्वर चंद्रवंशी
गया विजय मांझी
काराकाट महाबली सिंह
मधेपुरा दिनेश चंद्र यादव
सुपौल दिलेश्वर कमैत
झंझारपुर राम प्रीत मंडल
सीतामढ़ी बरुण कुमार
पूर्णिया संतोष कुमार कुशवाहा 
किशनगंज महमूद अशरफ
बांका गिरधारी यादव
भागलपुर अजय मंडल
मुंगेर ललन सिंह
नालंदा कौशलेंद्र कुमार
कटिहार दुलाल चंद्र गोस्वामी
लोजपा   
हाजीपुर पशुपति पारस
समस्तीपुर रामचंद्र पासवान
जमुई चिराग पासवान
नवादा चंदन कुमार
वैशाली वीणा देवी
   
   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed