फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Amit Shah Rally, Nomination & Road Show in Ahmedabad, Gandhinagar, Gujarat

अमित शाह ने गांधीनगर से भरा नामांकन, राजनाथ और जेटली भी रहे मौजूद

Sat, 30 Mar 2019 11:51 AM IST
अनिल पांडेय चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 30 Mar 2019 11:51 AM IST
सार

  • गांधीनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भाजपा अध्यक्ष
  • अहमदाबाद में चार किमी लंबा चला अमित शा का रोड शो
  • कई वरिष्ठ नेताओं के साथ एनडीए ने किया शक्ति प्रदर्शन
  • अमित शाह ने प्रकाश सिंह बादल के पैर छूए, लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Amit Shah Rally, Nomination & Road Show in Ahmedabad, Gandhinagar, Gujarat
गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा अधयक्ष अमित शाह ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रोडशो के बाद गांधीनगर से नामांकन भर दिया है। नामांकन के समय उनके साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मौजूद रहे। अमित शाह, पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। 





नामांकन दाखिल करने से पहले अहमदाबाद के नारणपुरा में जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जिस सीट से अटल बिहारी वाजपेयीजी सांसद रहे, लाल कृष्ण आडवाणी सांसद रहे, जहां से मैं विधायक रहा, वहीं से आज लोकसभा का उम्मीदवार बनने जा रहा हूं। आप सबसे अपील है कि गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत दिलाएं और अपने इस बेटे को भी जिताकर संसद पहुंचाएं। 
विज्ञापन


संबोधन से पहले शाह ने भारत माता की जयकार लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर दौरे पर हैं, जयकारा इतने जोर से लगाएं ताकि उन तक आपकी आवाज पहुंचे। उन्होंने कहा कि 1982 में एक बूथ अध्यक्ष के रूप में मैंने काम शुरू किया था। दीवारों पर पोस्टर साटते-साटते, क्षेत्र में पर्चा बांटते-बांटते विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने मुझे पहुंचाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझमें से भाजपा को निकाल दो तो शून्य बचता है। मैंने जो कुछ भी किया देश के लिए, भाजपा की ही देन है। अंत में उन्होंने फिर एक बार, मोदी सरकार का नारा लगाया और लोगों से भी लगवाया। 

राजनाथ बोले- जो मैं न कर पाया, अमित भाई ने कर दिखाया

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार गैर कांग्रेसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ था। पूरी दुनिया इस सच्चाई को स्वीकार करती है कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। विरोधी पार्टी के नेता ऐसे प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। देश की जनता को चाहिए कि लोकतांत्रिक तरीके से सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। देशवासियों! डंके की चोट पर बोलिए- चौकीदार चोर नहीं है, बल्कि प्योर है, सारी समस्याओं का वही क्योर है, दुबारा पीएम बनना श्योर है।

उन्होंने कहा कि अमित शाह ने करिश्माई काम किया है। साढ़े पांच साल तक मैंने भी संगठन चलाया है, जो काम मैं न कर सका, वह अमित भाई शाह ने कर दिखाया है। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भूल गए 1971, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे, तब हमारे नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी की सराहना की थी। आज, जब देश की सेना ने पुलवामा हमले का जवाब दिया, आतंकियों पर कार्रवाई की, तो आप सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं!

'पीएम मोदी और अमित शाह के साथ खड़ा है देश'

लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भाजपा को जो मजबूती प्रदान की थी, अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी और ज्यादा मजबूत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में एनडीए देश भर में मजबूती के साथ खड़ी है। कांग्रेस मुक्त भारत की बात पर पहले संदेह किया जाता था, लेकिन आज देख लीजिए देश भर में कांग्रेस कहीं खड़ी नहीं दिख रही है। महागठबंधन लठबंधन में तब्दील है और उनके नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने तीन साल पहले ही सर्वदलीय बैठक में कह दिया था कि 2019 में प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है, 2024 के लिए सोचिएगा। 



जनसभा से पहले शाह ने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अमित शाह ने प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed