फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Amit Shah denied permission to hold road show and landing of chopper

बंगाल में ममता ने फिर रोका शाह का रास्ता, हेलीकॉप्टर लैंडिंग को नहीं दी इजाजत

Mon, 13 May 2019 07:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाधवपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाधवपुर Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 13 May 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Amit Shah denied permission to hold road show and landing of chopper
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक रैली को संबोधित करने के लिए आने वाले हैं। मगर उन्हें रैली करने की और उनके हेलीकॉप्टर को लैंड करने की इजाजत नहीं मिली है। भाजपा सूत्रों के अनुसार यह रैली साढ़े बारह बजे होनी थी। माना जा रहा है कि उन्हें यह रैली स्थगित करनी पड़ सकती है। भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कहना है कि पार्टी फैसले के विरोध में प्रदर्शन करेगी और चुनाव आयोग के पास जाएगी।
विज्ञापन

   

भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन

भाजपा का कहना है कि चुनाव आयोग तृणमूल कांग्रेस के पार्टी के प्रति कथित अलोकतांत्रिक माध्यमों का 'मूकदर्शक' बन गया है। भाजपा मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कहना है कि पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी और चुनाव आयोग भी जाएगी। राज्य प्रशासन ने आखिरी समय पर अमित शाह की रैली और हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को मंजूरी देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेताओं को रैली करने और हेलीकॉप्टर लैंड करने की इजाजत नही मिली है। इससे पहले 21 जनवरी को शाह के हेलीकॉप्टर को लैंड करने की मंजूरी नहीं मिली थी। जिसके बाद उन्हें उस दिन की रैली को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने 22 जनवरी को माल्दा में रैली की थी।

शाह को मालदा के एडिश्नल डीएम ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत नहीं दी थी। उनकी तरफ से आए खत में कहा गया था, 'मालदा एयरपोर्ट पर अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। चारों और मिट्टी और बाकी सामान पड़ा है। हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट उपयुक्त नहीं है। इजाजत मिलना मुमकिन नहीं है।'

शाह के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन फरवरी को रैली की इजाजत नहीं दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने दूसरा रास्ता निकालते हुए मोबाइल फोन से रैली को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि बंगाल में जनविरोधी तृणमूल कांग्रेस सरकार के दिन गिने-चुने रह गए हैं। उन्होंने मुझे रैली में शामिल नहीं होने दिया लेकिन वे मेरी आवाज नहीं दबा सकते।


भाजपा के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी थी। 14 अप्रैल को राहुल गांधी की सिलीगुड़ी में रैली होने वाली थी। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसकी वजह ममता के ऊपर राहुल के एक बयान को लेकर किए पलटवार को माना गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed