फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: All religions have extremists said Kamal Haasan After comment on Godse

गोडसे वाले बयान के बाद कमल हासन बोले- 'सभी धर्मों में होते हैं आतंकी'

Fri, 17 May 2019 02:40 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 17 May 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: All religions have extremists said Kamal Haasan After comment on Godse
कमल हासन - फोटो : File Photo

मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के नेता कमल हासन ने कहा है कि जनसभा में उनपर हमला होने के बाद भी उन्हें कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा है। बता दें कमल हासन ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को स्वतंत्र भारत का पहला हिंदू आतंकवादी बताया था।


loader

ऐसा कहने के बाद उनकी भाजपा और हिंदू संगठनों ने काफी निंदा भी की। उन्होंने रविवार को ये बात अपनी पार्टी के उम्मीदवार एस मोहनराज के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कही है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि राजनीति की गुणवत्ता नीचे गिरती जा रही है। मैं खतरा महसूस नहीं कर रहा हूं। हर धर्म में आतंकी होते हैं। हम ये दावा नहीं कर सकते कि हम पवित्र हैं। इतिहास ये बताता है कि सभी धर्मों के अपने चरमपंथी हैं।"

पुलिस के अनुसार गुरुवार को कमल हासन तमिलनाडु के अरावाकुरुची में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी कथित तौर पर दो अज्ञात लोगों ने मंच पर अंडे और पत्थर फेंके। हासन मंच से ऊतर गए। उस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। पुलिस बाद में दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाकर पूछताछ के लिए ले गई। इससे पहले हासन पर मदुरई के तिरुप्पारनकुंद्रम विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान चप्पल फेंकी गई थी। 

1947 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसपर दिए बयान को लेकर हासन ने राजनीति को गरमा दिया है। 64 साल के राजनेता ने 13 मई को तमिलनाडु के अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते हुए कहा था, 'मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे।'

अरवाकुरिची और तिरुप्पारनकुंद्रम उन चार विधानसभा क्षेत्रों में शामिल हैं जहां रविवार को विधानसभा उपचुनाव होने हैं। कमल हासन की मक्कल निधि मय्यम पहली बार चुनाव लड़ रही है और उसने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed