{"_id":"5c9f96b8bdec22146079329b","slug":"lok-sabha-election-2019-ajit-pawar-questions-uddhav-thackeray-love-for-bjp-and-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजित पवार ने उद्धव ठाकरे के भाजपा और अमित शाह से प्यार पर सवाल उठाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अजित पवार ने उद्धव ठाकरे के भाजपा और अमित शाह से प्यार पर सवाल उठाए
Sat, 30 Mar 2019 09:53 PM IST
अमर शर्मा
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
अजित पवार ( फाइल फोटो )
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नामांकन में शामिल रहने पर निशाना साधा और शिवसेना-भाजपा को एक दूसरे के अपमान के दिन याद दिलाए।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गांधीनगर में नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ थे और उन्होंने शाह के साथ एक रैली में मंच भी साझा किया। पवार ने ट्वीट कर कहा कि वह पाला नहीं बदल सकते। राकांपा नेता ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर वोट मांगना युद्धवीर शासक की महान विरासत का अपमान है।
विज्ञापन
उन्होंने अमित शाह को लेकर शिवसेना के तीखे बयान का जिक्र किया जिसमें शिवसेना ने शाह की तुलना बीजापुर सल्तनत के क्षत्रप अफजल खान से की थी जिसे शिवाजी ने मार डाला था। साथ ही उन्होंने अमित शाह की शिवसेना को धमकी भी याद दिलाई कि भाजपा अपने सहयोगी के दुश्मन बनने पर उसे सबक भी सिखा सकती है।
विज्ञापन