{"_id":"662b45de0da9aeef0003855d","slug":"lok-sabha-elction-2024-prime-minister-narendra-modi-rally-updates-news-in-hindi-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: 'कांग्रेस-तृणमूल पहले चरण में पस्त और दूसरे चरण में ध्वस्त', मालदा में विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LS Polls: 'कांग्रेस-तृणमूल पहले चरण में पस्त और दूसरे चरण में ध्वस्त', मालदा में विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी
Fri, 26 Apr 2024 12:17 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:17 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और टीएमसी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के राज में बंगाल में एक ही चीज चलती है- हजारों करोड़ो के स्कैम, शारदा चीट फंड, पशु तसकरी घोटाला, राशन घोटाले, कोयला घोटाले आदि।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : x/BJP4India
विस्तार
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में प्रचार किया। इस प्रचार के दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि आज देश में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और सुबह से ही लोग उत्साह और उमंग के साथ लोकतंत्र का उत्सव मना रहे हैं।
मालदा में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "जो लोग मतदान के लिए उत्साह से निकल पड़े हैं, मैं उनका बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं इतनी भीड़ देखकर खुश हूं कि इतने लोग मेरा स्वागत करने के लिए यहां आए हैं। आज लोग लोकतंत्र के महापर्व का उत्सव मना रहे हैं। मैं आपसे अपील करता हूं कि आप अपना वोट देकर भारत के लोकतंत्र में योगदान दें।"
विज्ञापन
टीएमसी और कांग्रेस पर गरजे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि पहले चरण में टीएमसी कांग्रेस जैसे दल जो पस्त हो रहे थे अब दूसरे चरण में ध्वस्त हो जाएंगे। एक समय था जब बंगाल पूरे देश के विकास का नेतृत्व करता था, लेकिन पहले लेफ्ट और फिर टीएमसी ने अपने शासन में बंगाल की इस महानता को चोट पहुंचाई। टीएमसी के राज में बंगाल में एक ही चीज चलती है- हजारों करोड़ो के स्कैम, शारदा चीट फंड, पशु तसकरी घोटाला, राशन घोटाले, कोयला घोटाले आदि। घोटाले टीएमसी करती है और भुगतना बंगाल की जनता को पड़ता है। यहां कोई काम नहीं है जो बिना कमीशन के होता है।"
टीएमसी पर लगाए झूठ बोलने का आरोप
प्रधानमंत्री ने बताया कि टीएमसी और कांग्रेस आपस में लड़ने का दिखावा करती है, लेकिन दोनों का व्यवहार बिलकुल एक जैसा ही है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों पार्टियों को एक ही चीज जोड़कर रखती है और वह है तुष्टीकरण। टीएमसी के नेताओं का कहना है कि अगर वे सत्ता में हुए तो सीएए को रद्द कर देंगे। पीएम मोदी ने बताया कि सीएए नागरिकती छीनने का नहीं नागरिकता देने का कानून है। उन्होंने टीएमसी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा, "टीएमसी सरकार बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लाकर बसाने का काम करती है। इन घुसपैठियों को आपकी जमीन और खेत पर कब्जा करवाती है।" पीएम मोदी ने बताया, "कांग्रेस आपकी जमीन छीनना चाहती है। इसपर टीएमसी के मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला। दोनों पार्टियों के बीच तुष्टिकरण की रेस चल रही है।"
टीएमसी पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, "बंगाल के 50 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के 8 हजार करोड़ रुपये सीधे भेजे गए हैं, लेकिन टीएमसी सरकार को देखिए, वो आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ती। मैं केंद्र से बंगाल के विकास के लिए यहां की सरकार को जो पैसा भेजता हूं, वो टीएमसी के नेता, मंत्री और तोलाबाज मिलकर खा जाते हैं और कांग्रेस आपकी संपत्ति ऐसे वोटबैंक में बांटने की बात कर रही है।"
युवाओं के भविष्य से खेल रही टीएमसी सरकार
मालदा में पीएम मोदी ने शिक्षक भर्ती घोटाला का जिक्र करते हुए कहा कि टीएमसी सरकार लगातार युवाओं के भविष्य से खेल रही है। उन्होंने आगे कहा, "शिक्षक भर्ती घोटाले ने 26,000 परिवारों की रोजी रोटी छीन ली। दूसरी तरफ भाजपा युवा सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
टीएमसी ने महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि टीएमसी ने मां-माटी-मानुष की बात कहकर सत्ता में आई, लेकिन सत्ता में आते ही पार्टी से सबसे ज्यादा विश्वासघात महिलाओं के साथ किया। उन्होंने आगे कहा कि जब भाजपा सरकार ने मुस्लिम बहनों को अत्याचार से बचाने के लिए तीन तलाक खत्म किया, तो टीएमसी ने इसका विरोध किया। संदेशखाली में महिलाओं पर इतने अत्याचार हुए और टीएमसी सरकार आखिर तक मुख्य आरोपी को बचाती रही।
विज्ञापन
PM Shri @narendramodi addresses public meeting in Malda Uttar, West Bengal. #BanglarGhoreGhoreModi https://t.co/DY5B6jVSIV
— BJP (@BJP4India) April 26, 2024विज्ञापन
मालदा में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "जो लोग मतदान के लिए उत्साह से निकल पड़े हैं, मैं उनका बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं इतनी भीड़ देखकर खुश हूं कि इतने लोग मेरा स्वागत करने के लिए यहां आए हैं। आज लोग लोकतंत्र के महापर्व का उत्सव मना रहे हैं। मैं आपसे अपील करता हूं कि आप अपना वोट देकर भारत के लोकतंत्र में योगदान दें।"
विज्ञापन
टीएमसी और कांग्रेस पर गरजे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि पहले चरण में टीएमसी कांग्रेस जैसे दल जो पस्त हो रहे थे अब दूसरे चरण में ध्वस्त हो जाएंगे। एक समय था जब बंगाल पूरे देश के विकास का नेतृत्व करता था, लेकिन पहले लेफ्ट और फिर टीएमसी ने अपने शासन में बंगाल की इस महानता को चोट पहुंचाई। टीएमसी के राज में बंगाल में एक ही चीज चलती है- हजारों करोड़ो के स्कैम, शारदा चीट फंड, पशु तसकरी घोटाला, राशन घोटाले, कोयला घोटाले आदि। घोटाले टीएमसी करती है और भुगतना बंगाल की जनता को पड़ता है। यहां कोई काम नहीं है जो बिना कमीशन के होता है।"
#WATCH मालदा, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "एक समय था जब बंगाल पूरे देश के विकास का नेतृत्व करता था... लेकिन पहले लेफ्ट और फिर TMC ने अपने शासन में बंगाल की इस महानता को चोट पहुंचाई... TMC के राज में बंगाल में एक ही चीज़ चलती है- हजारों करोड़ो के स्कैम, शारदा चीट फंड… pic.twitter.com/1w25xUoDye
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2024
टीएमसी पर लगाए झूठ बोलने का आरोप
प्रधानमंत्री ने बताया कि टीएमसी और कांग्रेस आपस में लड़ने का दिखावा करती है, लेकिन दोनों का व्यवहार बिलकुल एक जैसा ही है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों पार्टियों को एक ही चीज जोड़कर रखती है और वह है तुष्टीकरण। टीएमसी के नेताओं का कहना है कि अगर वे सत्ता में हुए तो सीएए को रद्द कर देंगे। पीएम मोदी ने बताया कि सीएए नागरिकती छीनने का नहीं नागरिकता देने का कानून है। उन्होंने टीएमसी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा, "टीएमसी सरकार बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लाकर बसाने का काम करती है। इन घुसपैठियों को आपकी जमीन और खेत पर कब्जा करवाती है।" पीएम मोदी ने बताया, "कांग्रेस आपकी जमीन छीनना चाहती है। इसपर टीएमसी के मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला। दोनों पार्टियों के बीच तुष्टिकरण की रेस चल रही है।"
#WATCH मालदा, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "...TMC और कांग्रेस यहां आपस में लड़ने का दिखावा जरूर करती है लेकिन इनका आचार, व्यवहार बिलकुल एक जैसा है। इन दोनों को एक चीज़ जो जोड़कर रखती है वह तुष्टीकरण है... TMC और कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि ये सत्ता में हुए तो CAA… pic.twitter.com/fG5CnNzxPF