फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav Results 2019: Rahul Gandhi press conference on defeat live updates

राहुल गांधी ने स्वीकारी हार, मोदी को दी बधाई, कहा- अमेठी की प्यार से देखभाल करें स्मृति

Fri, 24 May 2019 05:32 AM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 24 May 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Results 2019: Rahul Gandhi press conference on defeat live updates
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हुई हार को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी है। राहुल ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी से उनकी लड़ाई विचारधारा की है। उनकी विचारधारा अलग है कांग्रेस की अलग सोच है। इस चुनाव में भाजपा और मोदी जी की जीत हुई है लेकिन प्यार कभी हारता नहीं है।

विज्ञापन


राहुल ने अमेठी लोकसभा सीट के नतीजे आने से पहले ही वहां अपनी हार स्वीकारते हुए आगे चल रही स्मृति ईरानी को बधाई देते हुए कहा, मैं अमेठी के लोगाें के फैसले का सम्मान करता हूं। लोकतंत्र में जनता का फैसला अहम है। मैं स्मृति ईरानी से कहूंगा कि अमेठी के लोगों की प्यार से देखभाल करें। उन्होंने आप पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरा करें।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने हार का कारण पूछे जाने पर कहा कि आज इसका समय नहीं है। आज का दिन बहुमत का है और मैं देश के लोगों के फैसले का सम्मान करता हूं। देश ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हार पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस से जुड़े लोगों को घबराने और डरने की आवश्यकता नहीं है, हम अपनी विचारधारा को जिताएंगे। देश में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो कांग्रेस की विचारधारा पर विश्वास करते हैं हमें मानते हैं उनसे भी कहूंगा कि हम साथ हैं डरे नहीं।


राहुल ने कहा कि लंबी चुनाव प्रक्रिया थी। मेरे लिए जो भी गलत शब्द कहे गए, मैं उनका जवाब सिर्फ प्यार से दूंगा। मेरा ऐसा दर्शन है और मैं प्यार से ही बोलूंगा। प्रेस कांफ्रेंस में राहुल के साथ प्रियंका गांधी, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed