फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav result 2019 Owaisi says BJP will have to work on their promises

ओवैसी ने 'मोदी की जीत' पर पहले दिया बेतुका और विवादित बयान, फिर कांग्रेस को लेकर कह डाली ये बात

Fri, 24 May 2019 04:51 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 24 May 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav result 2019 Owaisi says BJP will have to work on their promises
असदुद्दीन ओवैसी

लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने जहां पहले बेतुका और विवादित बयान दिया, वहीं फिर अब कांग्रेस को लेकर तंज कसा और पार्टी पर निशाना साधा है। औवेसी का कहना है कि चुनाव परिणाम के बाद अगर कोई कहता है कि कांग्रेस को इस देश में अकेले राज करने और भारतीय जनता पार्टी को रोकने का हक है तो मैं नहीं समझता कि इस बात का कोई मूल्य है। ओवैसी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों के महत्व के संदर्भ में यह बात कही है।

विज्ञापन


ओवैसी का कहना है कि इस चुनाव में जहां भी क्षेत्रीय पार्टियां थी उन्होंने भारतीय जनता को रोके रखा। दूसरी तरफ, जहां भाजपा के सामने सिर्फ अकेली कांग्रेस थी वहां पार्टी के खाते में 300 में से 177 सीटें आईं। ओवैसी अपनी परंपरागत सीट हैदराबाद से चुनाव जीते हैं। वह अपनी पार्टी के अकेले विजयी प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

 


'विपक्ष अकेले राष्ट्रवाद के मुद्दे पर नहीं कर सकता भाजपा का सामना'
ओवैसी ने विपक्ष की एकता और रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ राष्ट्रवाद के मुद्दे पर ही भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकता है। अगर विपक्ष को भाजपा का सामना करना है तो नए सिरे से रणनीति बनानी होगी। इस चुनाव में भाजपा का मजबूत पक्ष राष्ट्रवाद था और विपक्ष इसके खिलाफ कोई रणनीति नहीं बना पाया। 

आवैसी ने कहा कि प्रचंड बहुमत से जीत के बाद अब भाजपा की जिम्मेदारी बढ़ गई है। पार्टी को अपने वादों को पूरा करना चाहिए। अगर अब भाजपा काम नहीं करती है तो जो जनता इस पार्टी को आसमान पर लेकर गई है, वो ही नीचे भी गिरा सकती है। ओवैसी इससे पहले भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत को लेकर विवादित और बेतुका बयान दे चुके हैं।



'इस बार ईवीएम नहीं, हिंदुओं के दिमाग में हेराफेरी हो गई है'
 ओवैसी ने इससे पहले ईवीएम पर सवाल उठाते हुए विवादित बयान दिया। जब भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे थे उस वक्ते ओवैसी ने कहा कि इस बार ईवीएम में हेराफेरी नहींं हुई है, हिंदुओं के दिमाग में हेराफेरी हो गई है। ओवैसी ने यह बात चुनाव परिणाम के लिए जारी वोटों की गिनती के दौरान दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed