{"_id":"5cea83e2bdec22070e2bd0cc","slug":"lok-sabha-chunav-result-2019-narendra-modi-swear-in-as-pm-on-may-30-with-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 मई को मंत्रिमंडल के साथ दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
30 मई को मंत्रिमंडल के साथ दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी
Sun, 26 May 2019 09:56 PM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 26 May 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी का दूसरी बार पीएम के रूप में शपथ लेने का सस्पेंस खत्म हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें 30 मई के शाम 7 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राष्ट्रपति भवन ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने बीते शनिवार शाम राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में होगा। पीएम मोदी के साथ कम से कम तीन दर्जन कैबिनेट और राज्य मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। हालांकि पीएम मोदी की नई टीम में कौन कौन से चेहरे शामिल होंगे, इस पर अभी माथापच्ची जारी है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शपथ ग्रहण के दौरान किन किन देशों के शासनध्याक्ष्य उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के सार्क देशों के शासनाध्यक्षों को आमंत्रित किया था। इस बार सरकार की तैयारी प्रमुख इस्लामिक देशों के साथ दुनिया की पांच सबसे शक्तिशाली देशों के मुखिया को बुलाने की थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृतव में राजग के एक प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर सहयोगी दलों के समर्थन से संबंधित पत्र उन्हें सौंपा था।
इस प्रतिनिधिमंडल में अकाली दल, जदयू, लोजपा, शिवसेना, अन्नाद्रमुक सहित विभन्न दलों के कई लोग राष्ट्पति के पास पहुंचे थे। प्रतिनिधिमडल में शाह, प्रकाश सिंह बादल, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार रामविलास पासवान, उद्धव ठाकरे, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी मौजूद थे। खराब स्वास्थ्य कारणों से अरुण जेटली इस समारोह से दूर थे।