ममता को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी- 'बगदादी' से प्रभावित होकर 'बगदीदी' मत बनो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बंगाल दौरे पर हैं। कोलकाता में उनकी रैली का मंच तोड़े जाने और रैली रद्द होने की खबरों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने निर्देश दिया कि चाहे कुछ भी हो, रैलियां रद्द नहीं होंगी। इसके बाद पश्चिम बंगाल के बारासात में रैली के दौरान मंच से ही योगी आदित्यनाथ ने ताल ठोंक कर कह दिया कि वह कोलकाता में भी रैली करेंगे।
बारासात में मंच से उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को ललकारा कि अमित शाह की रैली के दौरान की गई हिंसा 'ममता' की आखिरी गलती है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि भाजपा से भयभीत ममता बंगाल में सभाओं के मंच तोड़कर, मजदूरों को पीटकर, रैलियां रद्द करवाकर बंगाल को क्या बनाना चाहती हैं? याद रखिये, बंगाल भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने लिखा कि
'बगदादी' से प्रभावित होकर 'बगदीदी' बनने का आपका सपना भारत मां के सच्चे सपूत वोट की चोट से तोड़कर रहेंगे।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तियां शेयर करते हुए लिखा कि भारत रत्न श्री वाजपेयीजी की यह कविता हमें हृदय से स्मरण है। तानाशाह दीदी जो भी करें, उनकी विदाई तय है।
बाधाएं आती है आएं, घिरें प्रलय की घोर घटाएं,
— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 15, 2019
पांवों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं,
निज हाथों में हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा,
कदम मिलाकर चलना होगा।
-भारत-रत्न श्री वाजपेयी जी की यह कविता हमें हृदय से स्मरण है।
तानाशाह दीदी जो भी करें, उनकी विदाई तय है।
बंगाल के बारासात में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता की सरकार दंगे भड़का रही है इसकी एक्सपाइरी डेट निश्चित है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने अमित शाह के रोड शो में जो हमला किया, इस सरकार की अंतिम ताबूत बनने जा रही है। इनको सिर छिपाने की जगह नहीं मिलेगी
विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने को लेकर साधा निशाना
योगी आदित्यनाथ ने विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने को लेकर भी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीएमसी जिनको समर्थन कर रही है, वे लोग मूर्ति पूजा को नहीं मानते हैं। टीएमसी के गुंडे ही मूर्ति को तोड़ रहे हैं, इन्होंने ही ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ा है। ये लोग जय श्री राम के नारे पर भी रोक लगा रहे हैं, ये दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा करने से दिक्कत है।
इससे पहले उन्होंने बुधवार सुबह ट्वीट कर के ही इशारा कर दिया था कि वह बंगाल में भाजपा की धुरविरोधी टीएमसी और ममता बनर्जी को करारा जवाब देंगे। उन्होंने ट्वीट किया था कि याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन जय या कि मरण होगा! लिखा था कि तानाशाहों तक यह संदेश पहुंचे कि राम इस देश के कण-कण में हैं, स्वतंत्रता इस देश की जीवनी-शक्ति है और मैं बंगाल के क्रांतिधर्मी युयुत्सु का आह्वान कर रहा हूं।
बंगाल!
सबसे पहले जय श्रीराम से आप सबका अभिवादन!
आज आपके बीच रहूंगा
तानाशाहों तक यह संदेश पहुंचे कि राम इस देश के कण-कण में हैं, स्वतंत्रता इस देश की जीवनी-शक्ति है और मैं बंगाल के क्रांतिधर्मी युयुत्सु का आह्वान कर रहा हूँ।
याचना नहीं, अब रण होगा,
जीवन जय या कि मरण होगा!
जय हो!
— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 15, 2019