फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Who is Sadhvi Pragya Thakur to contest from Bhopal seat

भोपाल से टिकट मिलने के बाद बोलीं साध्वी प्रज्ञा - हम तैयार हैं, दिग्विजय से है मुकाबला

Fri, 19 Apr 2019 07:04 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 19 Apr 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Who is Sadhvi Pragya Thakur to contest from Bhopal seat
भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बनाम दिग्विजय - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल सीट पर घेरने के लिए भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा पर दांव खेला है। टिकट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि हम तैयार हैं।कार्य में लग गई हूं। साध्वी प्रज्ञा के नाम पर राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर तक सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है। बुधवार सुबह ही साध्वी प्रज्ञा भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय भी पहुंचीं थीं।

विज्ञापन





कौन हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर?

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव धमाकों के बाद सुर्खियों में आई थीं। जिसके बाद उन्हें लंबी कानूनी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा। साल 2017 में सबूतों के अभाव में एनआईए ने अदालत से उन्हें जमानत देने पर एतराज न होने की बात कही जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बड़ी राहत देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया। वो 9 साल जेल में रहने के बाद बाहर आईं। 

विज्ञापन


हिंदुत्व का परचम लहराने की शपथ से लेकर जेल तक पहुंचने में साध्वी ने हिचकोलों भरा सफर तय किया है। मध्यप्रदेश के भिंड में जन्मी साध्वी प्रज्ञा के पिता आयुर्वेदिक डॉक्टर थे और संघ से जुड़े थे। जिसकी वजह से प्रज्ञा ठाकुर का झुकाव बचपन से ही संघ की ओर हो गया। इतिहास विषय से परास्नातक प्रज्ञा ने संघ के संपर्क में आने के बाद संन्यास ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और दुर्गा वाहिनी की सक्रिय सदस्य भी रहीं। अपनी भाषण शैली की वजह से उन्हें जल्द हिंदी भाषी प्रदेशों में लोकप्रियता मिलने लगी। उन्होंने सूरत में एक आश्रम भी बनाया और वहीं से वो देश भर में घूमने लगीं। कहा जाता है कि भाजपा के पूर्व विधायक सुनील जोशी ने साध्वी के सामने विवाह का प्रस्ताव भी रखा जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। 

साध्वी अपने तीखे बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं। उन्होंने तत्कालीन गृहमंत्री पी चिदंबरम पर 'भगवा आतंकवाद' शब्द गढ़ने का भी आरोप लगाया। 2018 में गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को 'इटली वाली बाई' कह दिया। 

मालेगांव बम धमाका

29 सितंबर 2008 को नासिक के मालेगांव शहर में एक बाइक में बम लगाकर विस्फोट किया गया था। इसमें 7 लोगों की मौत हुई थी और करीब 100 लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित को अक्तूबर 2008 में गिरफ्तार किया गया था। प्रज्ञा पर मकोका अधिनियम की विभिन्न धाराएं भी लगाई गई थीं। साध्वी पर मालेगांव ब्लास्ट के साथ ही साथ सुनील जोशी की हत्या का भी आरोप है।

एनाईए की जांच में भी ये बात सामने आई कि सुनील का प्रज्ञा के प्रति आकर्षण ही उनकी हत्या का कारण बना। 2017 में जांच के बाद एनआईए ने अदालत से कहा कि उसे प्रज्ञा ठाकुर को जमानत पर छोड़ने में दिक्कत नहीं है क्योंकि उनके खिलाफ अभियोजन लायक सुबूत नहीं हैं।



जिसके बाद 25 अप्रैल 2017 को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। अब साध्वी, भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ ताल ठोकने के सीधे संकेत देकर सियासत में एंट्री लेने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed