{"_id":"5ce416f1bdec2207476e302c","slug":"lok-sabha-chunav-2019-vip-exit-poll-shatrughan-sinha-losing-patna-sahib-seat-ravishankar-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIP EXIT POLL: पटना साहिब में शत्रुघ्न को पटखनी देते दिख रहे हैं रविशंकर प्रसाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
VIP EXIT POLL: पटना साहिब में शत्रुघ्न को पटखनी देते दिख रहे हैं रविशंकर प्रसाद
Tue, 21 May 2019 09:34 PM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 21 May 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा-रविशंकर प्रसाद
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की पटना साहिब की लोकसभा सीट ने इस चुनाव में खूब चर्चा बटोरी। इस सीट से दो हैवीवेट उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा से कांग्रेस में गए शत्रुघ्न सिन्हा ने एक दूसरे के सामने ताल ठोकी और मुकाबले को दिलचस्प बना दिया। 19 मई को आए एग्जिट पोल में कई दिग्गज उम्मीदवारों की जीत-हार का अनुमान भी बताया गया। इन्हीं में एक सीट ये भी रही।
विज्ञापन
आखिरी चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल ने सभी प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के मुताबिक कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब की सीट गंवा रहे हैं। एग्जिट पोल नतीजे में रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद एक ही जाति से आते हैं, इसलिए लड़ाई और भी कांटे हुई । 2014 में यहां से शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत हासिल की थी। लेकिन हालात कुछ ऐसे बने कि वह खुलकर भाजपा विरोध में आ गए। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोल दिया। भाजपा ने यहां से रविशंकर प्रसाद को टिकट दे दिया। सिन्हा के सामने राजद और कांग्रेस में जाने का विकल्प था। महागठबंधन के बाद सीट कांग्रेस के खाते में आई तो वह कांग्रेस में शामिल हो गए। अब यहां राजद प्रमुख लालू प्रसाद का प्रभाव और मोदी फैक्टर की साख कसौटी पर है।
विज्ञापन
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पटना साहिब सीट पर जातीय समीकरण के आधार पर कायस्थों का दबदबा रहा है। लगभग पांच लाख से ज्यादा कायस्थों के अलावा यहां यादव और राजपूत मतदाताओं की भी खासी संख्या है। सामान्य तौर पर यहां के कायस्थ वोटरों का झुकाव भाजपा की तरफ माना जाता है।
भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस का हाथ थामने वाले शत्रुघ्न क्या इस बार वो अपनी सीट बचा पाएंगे। जनता ने अपना फैसला ईवीएम में दर्ज कर दिया है। अब परिणाम ही तय करेगा कि पटना साहिब में किसकी जीत होगी।