अंतिम चरण में भी बंगाल में संग्राम, कहीं वोटरों को रोका, तो कहीं निशाने पर भाजपा नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण में भी प. बंगाल में विवादों और झड़पों का सिलसिला जारी रहा। बशीरहाट सहित कई जगहों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर कई मतदाताओं को वोट नहीं डालने देने का आरोप लगा। भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। जानिए अब तक का अपडेट-
-डायमंड हार्बर से भाजपा उम्मीदवार निलांजन रॉय की कार पर हुआ हमला। यहां से सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी टीएमसी उम्मीदवार हैं।
West Bengal: BJP candidate for Diamond Harbour Lok Sabha constituency, Nilanjan Roy's car vandalised in Dongaria area of the constituency. pic.twitter.com/Ag09xHu5hZ
— ANI (@ANI) May 19, 2019विज्ञापन
-अनुपम हाजरा का आरोप, टीएमसी के गुंडों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटा, कार पर किया हमला।
BJP MP candidate Anupam Hazra in Jadavpur: TMC goons have beaten up a BJP mandal president, a driver&attacked a car. We also rescued our 3 polling agents.TMC goons were going to carry out rigging at 52 booths. People are eager to vote for BJP but they are not allowing ppl to vote pic.twitter.com/7qlRPg73HA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 19, 2019
-जादवपुर से भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने आरोप लगया कि टीएमसी कार्यकर्ता चेहरे पर कपड़ा बांधकर फर्जी मतदान कर रहे हैं। जब हमने ये मामला उठाया तो उन्होंने हंगामा किया।
BJP MP candidate Anupam Hazra at polling booth number 150/137 in Jadavpur: Women TMC workers with covered faces are casting proxy votes, it is difficult to establish their identity. When we raised objection to it, they created a ruckus at the polling station. pic.twitter.com/Grf3rwoVc6
— ANI (@ANI) May 19, 2019
- बशीरहाट के बूथ नंबर 189 पर अतिरिक्त सुरक्षाबल पहुंचा। भाजपा उम्मीदवार सायंतनु बसु ने आरोप लगाया था कि यहां टीएमसी कार्यकर्ता मतदाताओं को वोट डालने नहीं दे रहे हैं।
-रविवार को बंगाल के भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग शुरू होने से पहले ही हिंसा भड़कने की खबरें आने लगीं। यहां कथित रूप से कुछ गाड़ियों में आग लगा दी गई और बम भी फेंके जाने की सूचना है। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि इन आगजनी की घटनाओं को उनके कार्यकर्ताओं ने ही अंजाम दिया है।
-इसके साथ ही बारासात लोकसभा क्षेत्र के न्यू टाउन में भी हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। खबर है कि कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद सुभाष बोस को हिरासत में ले लिया गया है, और बिधाननगर में भाजपा नेता अनुपम दत्ता को भी नजरबंद किया गया है।
-मतदान के दौरान आ रही हिंसा की खबरों के बीच बशीरहाट के मतदान केंद्र संख्या 189 के बाहर मतदाता हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि टीएमसी के कार्यकर्ता उन्हें वोट नहीं डालने दे रहे। बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार सायंतन बसु ने कहा कि 100 लोगों को वोट डालने से रोका गया। हमलोग उन्हें वोट कराने ले जा रहे हैं।
West Bengal: Voters hold protest outside polling station number 189 in Basirhat, allege that TMC workers are not allowing them to cast their vote. BJP MP candidate from Basirhat, Sayantan Basu says, "100 people were stopped from voting. We will take them to cast their vote." pic.twitter.com/9qoXEi8YDV
— ANI (@ANI) May 19, 2019
सातवें चरण के मतदान के तहत पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जाधवपुर, डायमंड हार्बर, जयनगर और मथुरापुर संसदीय सीटें हैं। पहले चरण से अब तक हर बार यहां मतदान के दौरान भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.