फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: Uma Bharti attacks on Priyanka Gandhi, said- How we feel on Chaukidar Chor

प्रियंका को 'चोर की पत्नी' कहने पर डटीं उमा भारती, कहा-ये परिवार भगवान का अवतार नहीं

Wed, 17 Apr 2019 03:23 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 17 Apr 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Uma Bharti attacks on Priyanka Gandhi, said- How we feel on Chaukidar Chor
उमा भारती और प्रियंका गांधी - फोटो : Social Media

रॉबर्ट वाड्रा पर चल रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रियंका गांधी पर निशाना साधने वालीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती अपने बयान पर डटी हुई हैं। प्रियंका गांधी के लिए उमा ने 'चोर की पत्नी' संबोधन किया था। उनके बयान की आलोचना होने के बाद उन्होंने मीडिया को भी आड़े हाथों लेते हुए टिप्पणी की है। अपने ट्विटर एकाउंट पर उन्होंने प्रियंका के साथ राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। 

विज्ञापन


उमा ने ट्वीट किया कि कल से लगातार प्रियंका गांधी पर मेरी टिप्पणी को 'बिगड़े बोल' कहा जा रहा है। यह चुभने वाला जरूर है, लेकिन मेरा पूरा कथन तथ्यात्मक रूप से सही है। तथ्य यह है कि रॉबर्ट वाड्रा पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और वो जमानत पर हैं। जमानत का मतलब होता है अपराध की अर्धस्वीकृति। जमानत का मतलब क्लीन चिट नहीं होता। ऐसी स्थिति में उनकी पत्नी क्या कहलाएंगी, मैंने वही कहा है।
विज्ञापन

 


उमा भारती ने कहा कि मैंने ईंट का जवाब पत्थर से नहीं दिया, एक कंकड़ से दिया है, जो कि सही निशाने पर लगा। इस तरह के इलाज की दोनों भाई-बहन को सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस परिवार को यह सबक लेना चाहिए कि वो भगवान के अवतार नहीं हैं और हम भारत के लोग इनकी प्रजा नहीं हैं। वो जैसा बोलेंगे, उन्हें वैसा सुनना पड़ेगा। 

उन्होंने एक के बाद एक लगातार चार ट्वीट कर उन पर हमला बोला। लिखा कि जब रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति में बेतहाशा इजाफा हुआ तो क्या उनकी पत्नी इससे अनजान थीं? आप तो यही बड़ी बात मान लीजिए कि मैंने उनको उस चोरी में भागीदार नहीं कहा।

'चौकीदार को चोर कहने पर हमें भी तकलीफ होती है'

ट्विटर पर उन्होंने आगे लिखा कि यह सच है कि मेरी इस बात से तकलीफ हो रही होगी, लेकिन जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस के नेताओं ने 'सूट-बूट वाला चोर' कहा तो हमें कितनी तकलीफ होती होगी। प्रियंका संग राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा कि इन दोनों भाई-बहन ने 'चौकीदार चोर' कहा तो हमें कितनी तकलीफ पहुंचती होगी? तकलीफ और गुस्सा दोनों से मन और आत्मा भर जाता हैं।

मंगलवार को दुर्ग में की थी प्रियंका पर टिप्पणी
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के दौरान कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चोर की पत्नी हैं और हिन्दुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने और सक्रिय राजनीति में आने को लेकर उन्होंने कहा था कि पति पर चोरी का आरोप है। चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed