फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: Twitter taken action on yogi adityanath, Giriraj singh after EC

ट्विटर ने सीएम योगी का 'वायरस' बयान हटाया, गिरिराज समेत कई लोगों के ट्वीट डिलीट

Wed, 17 Apr 2019 04:20 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 17 Apr 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Twitter taken action on yogi adityanath, Giriraj singh after EC
Yogi Aadityanath (File Photo) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार में भाग लेने पर आयोग के प्रतिबंध अभी पूरा भी नहीं हुआ कि ट्विटर ने भी उनके ट्वीट पर एक्शन ले लिया। मुस्लिम लीग को 'वायरस' बताने वाले सीएम योगी की ट्वीट को ट्विटर ने चुनाव आयोग के निर्देश पर हटा दिया है। सीएम योगी के अलावा गिरिराज सिंह, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, अभिनेत्री कोयना मित्रा और पूर्व सैन्य अधिकारी सुरेंद्र पुनिया के कुछ ट्वीट को भी हटाया गया है।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि सांप्रदायिक टिप्पणी वाले 34 ऐसे ही ट्वीट पर ट्विटर इंडिया ने कार्रवाई की है। ये ट्वीट या तो डिलीट कर दिए गए हैं या फिर भारत में इसके दिखने पर रोक लगा दी गई है। मालूम हो कि सांप्रदायिक घृणा फैलाने वाली बयानबाजी करने वाले नेताओं पर एक्शन नहीं लेने पर सुप्रीम कोर्ट ने तल्खी दिखाई थी, जिसके बाद बीते सोमवार को चुनाव आयोग ने कार्रवाई की थी। योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार करने पर मंगलवार से 72 घंटे की रोक लगाई गई है। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड से नामांकन के बाद ट्वीट कर मुस्लिम लीग को वायरस बताया था। उन्होंने लिखा था कि एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वो बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है। सोचिये अगर ये जीत गए तो क्या होगा? ये वायरस पूरे देश मे फैल जाएगा। आरोप लगाए गए थे कि वायनाड में राहुल गांधी के रोड शो में मुस्लिम लीग के झंडे लहराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने लिखा था कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे के साथ पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ मिल कर लड़ा था, फिर ये मुस्लिम लीग का वायरस आया और ऐसा फैला कि पूरे देश का ही बंटवारा हो गया। आज फिर वही खतरा मंडरा रहा है। हरे झंडे फिर से लहराए जा रहे हैं। कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित है, सावधान रहिए। 


सीएम योगी के मुस्लिम लीग को 'वायरस' बताने वाले बयान पर विरोधी पार्टियों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी, जिसके बाद आयोग ने संज्ञान लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed