{"_id":"5cb9d55ebdec2262650b1d71","slug":"lok-sabha-chunav-2019-total-69-percent-votes-in-second-phase-of-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में भी हुआ पहले दौर के बराबर 69.4 फीसदी मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में भी हुआ पहले दौर के बराबर 69.4 फीसदी मतदान
Fri, 19 Apr 2019 08:04 PM IST
Abhishek Singh
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 19 Apr 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की लाइन
- फोटो : अमर उजाला: फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी की 95 सीटों पर 69.4 फीसदी मतदान हुआ। पहले चरण में भी 69.4 फीसदी मतदान हुआ था। पहले दौर में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 97 सीटों पर वोट डाले गए थे। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 69.62 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए मतदान के आंकड़े के अनुसार दूसरे दौर में सर्वाधिक मतदान मणिपुर में 81.09 फीसदी हुआ। इसके बाद पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर 80.72 फीसदी मतदान हुआ। जम्मू कश्मीर की दो सीटों (उधमपुर और श्रीनगर) पर सबसे कम 45.64 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
इस चरण की 95 सीटों में सर्वाधिक मतदान पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी सीट पर 86.44 फीसदी हुआ। इस दौर में 80 फीसदी से अधिक मतदान वाली अन्य सीटों में असम की मंगलाडोई (83.60 प्रतिशत), भीतरी मणिपुर (81.09 प्रतिशत), तमिलनाडु की धर्मापुरी (80.49 प्रतिशत) और कर्नाटक की मांडया (80.23 प्रतिशत) शामिल हैं।
विज्ञापन
दूसरे चरण में कम मतदान वाले राज्य उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार भी रहे। महाराष्ट्र की दस सीटों पर 62.72 फीसदी, उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 62.17 फीसदी और बिहार की पांच सीटों पर 62 फीसदी मतदान हुआ। कर्नाटक की 28 में से 14 सीटों पर मतदान का फीसदी 68.55 रहा।
उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट पर सर्वाधिक 70.12 फीसदी और आगरा में सबसे कम 58.58 फीसदी मतदान हुआ। जबकि बिहार में कटिहार संसदीय क्षेत्र में 68.20 फीसदी और भागलपुर सीट पर 56.17 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
आंकड़ों के अनुसार 70 से 80 फीसदी मतदान वाले राज्यों में पुडुचेरी की एक सीट पर (78.54 फीसदी), असम की पांच सीट पर (78.74 फीसदी), ओडिशा (71.93 फीसदी), छत्तीसगढ़ (74.20 फीसदी) और तमिलनाडु (71.81 फीसदी) शामिल हैं। इस चरण में पुडुचेरी की एक सीट, असम और ओडिशा की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ की तीन और तमिलनाडु की सभी 39 में से 38 सीटों पर मतदान हुआ।
इस चरण में तमिलनाडु की वेल्लोर और त्रिपुरा की पूर्वी त्रिपुरा सीट पर मतदान स्थगित किया गया है।
मतदान के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में शुमार छत्तीसगढ़ की तीन सीटों (राजनंदगांव, महासमंद और कांकेर) पर 74.20 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
दूसरे चरण का मतदान पूरा होने तक 14 राज्यों की सभी सीटों पर मतदान हो चुका है। इस चरण में उड़ीसा की 35 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ। इसके अलावा तमिलनाडु में 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन