{"_id":"5cc70932bdec2207322618c6","slug":"lok-sabha-chunav-2019-tmc-candidate-moon-moon-sen-says-violence-is-much-less-than-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में हिंसा पर टीएमसी नेता मुनमुन सेन का बयान, थोड़ी हिंसा तो होगी ही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में हिंसा पर टीएमसी नेता मुनमुन सेन का बयान, थोड़ी हिंसा तो होगी ही
Mon, 29 Apr 2019 08:28 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 29 Apr 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
मुन मुन सेन
- फोटो : ANI
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उम्मीदवार मुनमुन सेन ने आसनसोल में हुई हिंसा को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक अपने वरिष्ठों से मुलाकात नहीं की हूं, जब हम मिलेंगे तो पता चलेगा कि कहां हिंसा हुई है। थोड़ा तो होगा ही, हर जगह होता है, पहले के मुकाबले कम हिंसा हुई है।
विज्ञापन
Moon Moon Sen, TMC candidate from Asansol: I have not met my seniors yet and when we will sit together I will know where and why violence took place. Thoda toh hoga hi har jagah hota hai. Violence is much less now compared to before. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/yJMkdgqnVA
— ANI (@ANI) April 29, 2019विज्ञापन
भाजपा ने आसनसोल से बाबुल सुप्रियो को मैदान में उतारा है। वहीं उनकी कार पर पोलिंग बूथ के बाहर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। बाबुल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिक्र कर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर उन पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो को टक्कर देने के लिए टीएमसी ने आसनसोल लोकसभा से मुनमुन सेन को उतारा है। मुनमुन सेन के यहां से उतरने से लड़ाई दिलचस्प हो गई है। 2014 में मुनमुन सेन ने बंगाल की बांकुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने आठ बार के सांसद सीपीआई के बासुदेव आचार्य को हराया था।