फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Telangana Chief Minister Chandrashekhar Rao meets MK Stalin

आखिरकार मिले केसीआर और स्टालिन, तीसरे मोर्चे की कोशिशों का दौर शुरू

Mon, 13 May 2019 05:44 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 13 May 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Telangana Chief Minister Chandrashekhar Rao meets MK Stalin
एमके स्टालिन-के चंद्रशेखर राव - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव का छठा चरण खत्म हो चुका है और अभी एक चरण बाकी है। इससे पहले ही नेताओं का एक-दूसरे से मिलना-जुलना शुरू हो गया है। आज तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, द्रविड़ मुनेत्र कणगम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस मुलाकात को चुनाव बाद गठबंधन की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


केसीआर और स्टालिन की मुलाकात पहले ही होने वाली थी लेकिन किसी कारणवश उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। अभी हाल में चंद्रशेखर राव ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से उनके आवास पर मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ चुनाव सर्वेक्षणों की माने तो एनडीए को बहुमत से कुछ सीटें कम आ सकती हैं। जिसके बाद टीआरएस, एआईएडीएमके, एआईटीसी, बीजेडी, टीडीपी और टीएमसी जैसी पार्टियों की अहमियत बढ़ जाएगी। इसी को लेकर नेताओं का एक-दूसरे से मिलने का दौर जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed