{"_id":"5ce133cabdec220715068985","slug":"lok-sabha-chunav-2019-tdp-to-ec-pm-modi-violates-mcc-by-visiting-badrinath-and-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टीडीपी ने भी पीएम की केदारनाथ की यात्रा पर उठाया सवाल, आयोग को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब टीडीपी ने भी पीएम की केदारनाथ की यात्रा पर उठाया सवाल, आयोग को लिखी चिट्ठी
Sun, 19 May 2019 04:26 PM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 19 May 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
मोदी-नायडू
- फोटो : Social Media
टीएमसी के बाद टीडीपी ने भी प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा पर सवाल उठाया है। टीडीपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि पीएम बदरीनाथ और केदारनाथ की सरकारी यात्रा पर गए थे। उन्होंने जो भी निजी कार्य किए उन्हें लगातार टेलीकास्ट किया गया है, जो पूरी तरह से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
TDP writes to EC alleging violation of MCC by PM Modi. Letter states, "PM has gone to Badrinath & Kedarnath on an official visit, all the private activities done by him during his pilgrimage are being displayed & continuously telecast, which is a clear violation of the MCC."
— ANI (@ANI) May 19, 2019विज्ञापन
इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा पर आपत्ति जता चुकी है। टीएमसी ने आयोग को चिट्ठी लिखी है कि अंतिम चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। बावजूद इसके पिछले दो दिन से पीएम मोदी केदारनाथ की यात्रा पर हैं और मीडिया में इसे बड़ी कवरेज मिल रही है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
मालूम हो कि पीएम मोदी शनिवार को केदारनाथ की यात्रा पर गए थे और आज बद्रीनाथ के मंदिर में पूजा की है। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लगातार न्यूज चैनलों पर कवरेज मिल रही है। कई चैनलों ने इसे लाइव भी दिखाया था। इसे लेकर विपक्षी दल अब चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने पीएम मोदी की यात्रा पर कहा था कि ध्यान रहे कि अभी आचार संहिता समाप्त नहीं हुई है।