राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे सुशील मोदी, इस बयान से हैं नाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। सुशील मोदी का कहना है कि वह पटना कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दाखिल करेंगे। राहुल गांधी के बयान से करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने करोड़ों लोगों को 'चोर' बताया है।
क्या है पूरा मामला?
भाजपा नेता सुशील मोदी राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान से नाराज हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने अपनी एक रैली में पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए 'मोदी सरनेम' वाले सभी लोगों को चोर कह डाला था। सुशील मोदी इसी बात से नाराज हैं और राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी दे रहे हैं।
राहुल गांधी ने क्या था कहा?
राहुल गांधी की शनिवार को कर्नाटक में रैली थी। रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि 'चौकीदार 100 फीसदी चोर है। सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं।' राहुल गांधी के इसी बयान से सुशील मोदी भड़के हुए हैं और उनका कहना है कि यह बयान करोड़ों मोदी उपनाम वाले लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला है। इस बयान के जरिए राहुल गांधी ने करोड़ों 'मोदी उपनाम' वाले लोगों को चोर ठहराया है। राहुल गांधी का कहना था कि 'नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, ललित मोदी, माल्या, अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी - चोरों का एक पूरा गिरोह है। राहुल ने मोदी उपनाम का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि ‘मेरा एक सवाल है। सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.