मोदी के खिलाफ बच्चों के नारे पर संग्राम, स्मृति बोलीं- परिवारवाले बच्चों को प्रियंका से दूर रखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगातार हमलावर रही हैं। प्रियंका का कुछ बच्चों के साथ एक वीडियो सामने आने के बाद ईरानी के तेवर और भी कड़े हो गए हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि अपने बच्चों को परिवारवाले प्रियंका से दूर रखें। हालांकि इस मामले पर प्रियंका गांधी का भी बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने बच्चों को नारे लगाने से रोका। लेकिन भाजपा ने उस वीडियो को एडिट कर के दिखाया।
Families should keep their children away from Priyanka: Smriti Irani
Read @ANI story | https://t.co/kwXEJ9svm8 pic.twitter.com/w8hL1ekF4D— ANI Digital (@ani_digital) May 2, 2019विज्ञापन
मोदी के विरोध में नारे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, क्या प्रियंका को नहीं मालूम है कि बच्चों का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं करना है? आप बच्चों को क्या सिखा रही हैं। मैं कहना चाहती हूं कि परिवारवाले अपने बच्चों को प्रियंका से दूर रखें।
ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। हमलोग कांग्रेस अध्यक्ष का इतना पीछा कर रहे हैं कि वे इस सीट (अमेठी) पर सपा-बसपा के समर्थन के बाबजूद भाग रहे हैं। यह लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं है, यह लड़ाई असल में जनता और लापता सांसद के बीच है।
प्रियंका ने क्या कहा
प्रियंका गांधी ने बच्चों को मोदी के विरोध में नारे लगाए जाने पर कहा, बच्चे प्रधानमंत्री के खिलाफ नारा लगा रहे थे जो कि सही नहीं था, मैेंने उन्हें रोका। भाजपा ने टेप को एडिट किया, उसने उस सीन को हटा दिया जिसमें मैं बच्चों को नारा लगाने से रोक रही थी और उसे लेकर मुझपर आरोप लगा रहे हैं।
Priyanka Gandhi Vadra: I stopped children from saying slogans which I think weren't correct about PM. BJP edited the tape,removed the part where I was stopping them&they're making this allegation,which is typical of them. What they do is twist truth,what I do is I speak the truth pic.twitter.com/cza3zZUKDJ
— ANI UP (@ANINewsUP) May 2, 2019