फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Smriti Irani attacks Rahul Robert Vadra on land corruption

लोकसभा चुनाव 2019: स्मृति ईरानी का राहुल-वाड्रा पर हमला, जीजा-साले दोनों भ्रष्टाचार में लिप्त

Wed, 13 Mar 2019 02:32 PM IST
अजय सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Wed, 13 Mar 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Smriti Irani attacks Rahul Robert Vadra on land corruption
राहुल गांधी और वाड्रा को स्मृति ने घेरा - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जमीन घोटाले के मुद्दे पर रॉबर्ट वाड्रा के बहाने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रॉबर्ट वाड्रा, राहुल गांधी और श्रीमती वाड्रा (प्रियंका गांधी) का नाम लिया। उन्होंने कहा कि जीजाजी के साथ साले साहब भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ईराना ने कहा,
विज्ञापन

 

बीते 24 घंटे में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो गांधी-वाड्रा परिवार के पारिवारिक भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं। राहुल गांधी और हथियार कारोबारी संजय भंडारी के बीच रिश्ता साबित हो गया है। संजय भंडारी के रॉबर्ट वाड्रा के साथ करीबी रिश्ते भी जांच के घेरे में हैं। भंडारी ने यूपीए शासन के दौरान भी कई रक्षा सौदों में हिस्सा लिया। सीसी थांपी और एचएल पाहवा के बीच 54 करोड़ की कड़ी का खुलासा भी हुआ है। यूपीए शासन के दौरान सीसी थांपी का नाम न सिर्फ पेट्रोल सौदों बल्कि दिल्ली में हुए 280 करोड़ के जमीन सौदे से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं में भी सामने आया। थांपी और भंडारी के बीच रिश्ता भी सबको पता है।

विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। पाहवा के घर, ईडी की रेड में राहुल गांधी के नाम के दस्तावेज पाए गए। इसलिए देश एक नतीजे पर पहुंचा है कि रक्षा सौदों में राहुल गांधी की दखलअंदाजी उनके निजी कारोबारी फायदे और पारिवारिक हितों की वजह से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed