फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: Sadhvi Pragya Thakur takes back his statement on Hemant Karkare

दिनभर मचे हंगामे के बाद साध्वी प्रज्ञा ने हेमंत करकरे पर दिया बयान लिया वापस

Fri, 19 Apr 2019 08:36 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 19 Apr 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Sadhvi Pragya Thakur takes back his statement on Hemant Karkare
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : अमर उजाला
भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे पर दिया बयान वापस ले लिया है। बयान पर मचे हंगामे के बाद आज साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैं हेमंत करकरे पर दिया बयान वापस लेती हूं। यह मेरा निजी बयान था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैंने महसूस किया कि मेरे बयान से देश के दुश्मनों को फायदा हो रहा था। इसलिए मैं अपना बयान वापस लेती हूं और माफी मांगती हूं। ये मेरा निजी दर्द था। आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए उन्हें गोली लगी थी, वह निश्चित तौर पर एक शहीद हैं।
विज्ञापन


 


बता दें कि उनके बयान को लेकर सियासी भूचाल आ गया था और भाजपा ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया था।

साध्वी ने गुरुवार को आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे पर विवादास्पद बयान दिया था जिसकी चारों तरफ निंदा हो रही थी। आज भाजपा ने भी बयान जारी कर इसे साध्वी प्रज्ञा का निजी बयान बता दिया। आखिर शुक्रवार शाम होते होते उन्होंने बयान वापस ले लिया। 

भाजपा ने शुक्रवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान से दूरी बनाई कि आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे उनके द्वारा दिए श्राप की वजह से 26-11 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मारे गए थे। भाजपा ने कहा कि यह उनकी निजी राय है जो सालों तक उन्हें मिली शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की वजह से हो सकती है।


भाजपा ने बयान में कहा कि भाजपा का मानना है कि करकरे बहादुरी के साथ आतंकवादियों से लड़ते हुए मारे गए। भाजपा ने हमेशा उन्हें शहीद माना है। पार्टी ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ने सालों तक पुलिस हिरासत में शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेली, जो उनके इस तरह के बयान की वजह हो सकती है। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed