नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने पर साध्वी प्रज्ञा कर रहीं प्रायश्चित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि वो अपने इस बयान के लिए प्रायश्चित करेंगी। साध्वी ने ट्वीट करके कहा कि मेरे शब्दों से समस्त देशभक्तों को यदि ठेस पहुंची है, तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं और 21 प्रहर का मौन रखूंगी।
चुनावी प्रक्रियाओ के उपरान्त अब समय है चिंतन मनन का,
इस दौरान मेरे शब्दों से समस्त देशभक्तों को यदि ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूँ और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा के अंतर्गत प्रयश्चित हेतु 21 प्रहर के मौन व कठोर तपस्यारत हो रही हूं।विज्ञापन
हरिः ॐ — Sadhvi Pragya Official (@SadhviPragya_MP) May 20, 2019
बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। इस पर जबरदस्त संग्राम मचा था। यहां तक कि पीएम मोदी ने उनके इस बयान पर अपनी नराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि कि मैं दिल से कभी साध्वी को माफ नहीं कर पाऊंगा। बिहार के सीएम और एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार ने भी उनके इस बयान पर एतराज जताते हुए कहा था कि भाजपा को साध्वी को पार्टी से निकालने पर विचार करना चाहिए।
साध्वी प्रज्ञा को भाजपा ने भोपाल की लोकसभा सीट से कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। साध्वी ने इससे पहले भी मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने करकरे का जिक्र करते हुए कहा था वो मेरे शाप की वजह से मराे थे। उनके उस बयान पर सियासत गरमा गई थी।
मालूम हो कि साध्वी प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी हैं। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं और भोपाल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।