फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Results: BJP chief Amit Shah wins Gandhinagar seat of Gujarat

गांधीनगर में अमित शाह को इन छह कारणों ने दिलाई करीब 6 लाख वोटों से जीत

Thu, 23 May 2019 05:31 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 23 May 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Results: BJP chief Amit Shah wins Gandhinagar seat of Gujarat
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

गांधीनगर

विज्ञापन

गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपना झंडा फहरा लिया है। यहां कांग्रेस के सीजे चावड़ा को करीब साढ़े पांच लाख वोटों से पछाड़ते हुए शाह ने जीत हासिल की है।



गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट परंपरागत रूप से भाजपा की सीट रही है। इसी सीट से भाजपा के 'आयरन मैन' लालकृष्ण आडवाणी जीतते रहे हैं। गांधीनगर की सीट भाजपा की जीत की गारंटी वाली सीट मानी जाती है। इस बार यहां से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनावी मैदान में थे। कांग्रेस ने अपने विधायक सी जे चावड़ा को शाह के खिलाफ उतारा था। गांधीनगर की सीट से कुल 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। हालांकि चुनाव के पहले से ही शाह की जीत तय मानी जा रही थी।
विज्ञापन


 

इन कारणों से जीते अमित शाह-

  • 1989 के बाद लगातार इस सीट पर भाजपा को ही जीत मिली है।
  • 2014 में यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी जीत हासिल कर सांसद बने थे।
  • इस सीट को भाजपा का इतना मजबूत गढ़ माना जाता है कि यहां हमेशा से पार्टी की जीत की गारंटी रही है।
  • यहां से भाजपा न केवल जीतती है, बल्कि वोटों का अंतर भी बहुत बड़ा होता है।
  • गांधीनगर भाजपा के लिए सबसे सेफ सीट मानी जाती है।
  • अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हें यहां देश की राजनीति में अपनी स्थापित लोकप्रियता का भी फायदा मिला है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed