फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: Modi magic did not work in 3 states

पूरे देश में चली मोदी नाम की सुनामी, इन तीन राज्यों में जादू बेअसर

Thu, 23 May 2019 02:42 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 23 May 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: Modi magic did not work in 3 states
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

2014 चुनाव की तर्ज पर नरेंद्र मोदी की सुनामी की लहर पर सवार होकर 2019 का महासंग्राम भी भाजपा ने अपने नाम कर लिया। अब तक के रुझान बता रहे हैं कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ 330 से ज्यादा सीट हासिल करती दिख रही है। लेकिन मोदी की सुनामी के बीच कुछ ऐसे राज्य भी रहे जहां उनका जादू नहीं चल सका। ये तीनों राज्य दक्षिण भारत से हैं। 

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश 

इस प्रदेश में भाजपा और मोदी का असर काम नहीं आया। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा और मोदी के खिलाफ जबरदस्त मुहिम छेड़ी थी। हालांकि नायडू को खुद इसका फायदा नहीं हुआ और बाजी जगनमोहन रेड्डी बाजी मार ले गए। उन्होंने लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें तो जीती हीं, विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत हासिल किया। नायडू दिल्ली में भागदौड़ करते रहे और उनकी कुर्सी जाती रही।  

विज्ञापन

तमिलनाडु 

इस राज्य में भी मोदी का जादू नहीं चल सका। भाजपा ने यहां अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। लेकिन ये फैसला सही साबित नहीं हुआ। विपक्षी द्रमुक ने कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा-अन्नाद्रमुक को धूल चटा दी। भाजपा को इस समझौते का कोई फायदा नहीं मिला। ऐन वक्त पर राहुल गांधी का फैसला कांग्रेस के लिए सही साबित हुआ अन्यथा यूपीए का ग्राफ और नीचे चला जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल

केरल में भी भाजपा को कोई फायदा नहीं हुआ। कयास लग रहे थे कि इस बार मोदी मैजिक के सहारे केरल में भाजपा मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएगी। लेकिन ये सिर्फ कयास ही साबित हुए। केरल में भाजपा और संघ की मेहनत का फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है।



2014 में भी भाजपा ने इन राज्यों में इसी तरह का प्रदर्शन किया था। हालांकि उसने कर्नाटक में शानदार प्रदर्शन किया है। एक तरह से भाजपा को दक्षिण में अपनी पैठ बनाने के लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा तभी वह सही मायनों में अखिल भारतीय पार्टी बन सकेगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed