रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल करने वालों में भी 'मोदी लहर' का रिकॉर्ड, टॉप 10 सांसद भाजपा के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 में जनता ने एक बार फिर देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप दी। देश ने भाजपा को पिछली बार से ज्यादा बड़ा जनादेश दिया है। चुनाव में कई ऐसे नेता हैं जिन्होंने बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की है। भाजपा में अमित शाह ने गांधीनगर से आडवाणी से भी बड़ी जीत दर्ज की। भाजपा में देखा जाए तो रिकॉर्डतोड़ जीत वाले और भी कई उम्मीदवारों को 'मोदी सुनामी' का फायदा मिला। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में भी राहुल गांधी ने वायनाड से रिकॉर्ड जीत हासिल की और कांग्रेस के कई अन्य प्रत्याशी भी रिकार्ड मतों से जीते।
हालांकि रिकॉर्डतोड़ जीत के मामले में भाजपा का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा। भाजपा ने रिकॉडतोड़ जीत दर्ज करने में एक और रिकॉर्ड बना डाला। वह यह कि टॉप 10 में केवल भाजपा के सांसद हैं, जिन्होंने रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की। इनमें गुजरात से तीन सांसदों के अलावे राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा से दो-दो सांसद शामिल हैं। इन टॉप 10 सांसदों ने नरेंद्र मोदी से भी बड़ी जीत हासिल की। वाराणसी में नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को 4.79 लाख वोटों से हराया था।
एक नजर सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले टॉप 10 सांसदों पर
सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले टॉप 10 सांसद
| सांसद | लोकसभा क्षेत्र | कितने अंतर से किसे हराया |
| सीआर पाटिल | नवसारी, गुजरात | 6 लाख 89 हजार 668 वोटों से कांग्रेस के धर्मेश पटेल को हराया |
| संजय भाटिया | करनाल,हरियाणा | 6 लाख 56 हजार 142 वोटों से कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया |
| कृष्णपाल गुर्जर | फरीदाबाद, हरियाणा | 6 लाख 38 हजार 239 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना को हराया |
| सुभाष चंद्र | भीलवाड़ा, राजस्थान | 6 लाख 12 हजार वोटों से कांग्रेस के राम पाल शर्मा को हराया |
| रंजनबेन भट | वडोदरा, गुजरात | 5 लाख 89 हजार वोटों से कांग्रेस के प्रशांत पटेल को हराया |
| प्रवेश वर्मा | पश्चिमी दिल्ली | 5 लाख 78 हजार 486 वोटों से महाबल मिश्रा को हराया |
| सीपी जोशी | चित्तौड़गढ़, राजस्थान | 5 लाख 76 हजार 247 वोटों से कांग्रेस के गोपाल सिंह शेखावत को हराया |
| अमित शाह | गांधीनगर, गुजरात | 5 लाख 57 हजार 14 वोटों से कांग्रेस के सीजी चावड़ा को हराया |
| हंसराज हंस | उत्तर पश्चिमी दिल्ली | 5 लाख 53 हजार 897 वोटों से 'आप' के गुगन सिंह को हराया |
| उदय प्रताप सिंह | होशंगाबाद, मध्यप्रदेश | 5 लाख 53 हजार 682 वोटों से कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान को हराया |
मालूम हो कि 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा 303 सीटें जीत चुकी है, जबकि एनडीए गठगबंधन को 352 सीटें हासिल हुई हैं। एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। अब देश की नजर शपथग्रहण से लेकर 'मोदी 2.0' के कैबिनेट गठन पर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.