बंगाल में चुनावी हिंसा पर बोले राजनाथ- नाकाम रहीं ममता, लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा की जगह नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में छठे चरण के मतदान दौरान हुई हिंसा को लेकर बयान दिया है। राजनाथ सिंह का कहना है कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन्हें रोकने में असफल रहीं हैं। उन्होंने कहा, स्वस्थ लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं।
Home Minister Rajnath Singh: There is no place for political violence in a healthy democracy, it's unfortunate that more and more incidences of violence are taking place in West Bengal. What can be more unfortunate, that the chief minister is unable to stop violence in the state? pic.twitter.com/xJa5pduULB
— ANI (@ANI) May 14, 2019विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है कि सूबे की मुखिया ममता बनर्जी इन हिंसाओं को रोकने में असफल रहीं हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से लेकर छठे चरण के मतदान तक हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। छठे चरण के मतदान के दौरान एक भाजपा बूथ एजेंड की हत्या कर दी गई थी। वहीं, टीएमसी के बूथ एजेंड को भी मौत के घाट उतार दिया था। इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी खबरें आई थीं।