{"_id":"5cc29fccbdec22143356f232","slug":"lok-sabha-chunav-2019-rahul-gandhi-returns-delhi-due-to-problem-in-flight-engine","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार को बिहार जा रहे राहुल गांधी के फ्लाइट इंजन में आई खराबी, डीजीसीए की जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव प्रचार को बिहार जा रहे राहुल गांधी के फ्लाइट इंजन में आई खराबी, डीजीसीए की जांच शुरू
Fri, 26 Apr 2019 03:23 PM IST
Prachi Priyam
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 26 Apr 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : ANI
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह 10 बजे ट्वीट कर के दिल्ली से पटना जा रहे अपने हवाई जहाज की इंजन में तकनीकी खराबी आने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पटना जा रही हमारी फ्लाईट के इंजन में गड़बड़ी आ गई है। हमें मजबूरी में वापस दिल्ली लौटना पड़ रहा है। विमानन नियामक डीजीसीए ने इस विमान से जुड़ी घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Engine trouble on our flight to Patna today! We’ve been forced to return to Delhi. Today’s meetings in Samastipur (Bihar), Balasore (Orissa) & Sangamner (Maharashta) will run late. Apologies for the inconvenience. pic.twitter.com/jfLLjYAgcO
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 26, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
आज बिहार, ओडिशा और महाराष्ट्र में होने वाली सभाओं में निर्धारित समय से देरी होने के कारण उन्होंने खेद जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि जनता को इससे होने वाली परेशानी के लिए उन्हें खेद है।
बता दें कि शुक्रवार को राहुल गांधी की तीन जनसभाएं तय हैं। पहली सभा सुबह साढ़े 10 बजे बिहार के समस्तीपुर जिले में और दूसरी दोपहर दो बजे ओडिशा के बालासोर जिले में होनी थी। इसके बाद उन्हें शाम छह बजे महाराष्ट्र के अहमदनगर में भी एक जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेना है।
इन्हीं कार्यक्रमों के लिए वह दिल्ली से पटना को रवाना हुए थे, लेकिन आधे रास्ते में ही इंजन में तकनीकी खराबी सामने आने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। अब ये सभी कार्यक्रम तय समय से देर से आयोजित होंगे।