फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi returns Delhi due to problem in flight engine

चुनाव प्रचार को बिहार जा रहे राहुल गांधी के फ्लाइट इंजन में आई खराबी, डीजीसीए की जांच शुरू

Fri, 26 Apr 2019 03:23 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 26 Apr 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi returns Delhi due to problem in flight engine
Rahul Gandhi - फोटो : ANI

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह 10 बजे ट्वीट कर के दिल्ली से पटना जा रहे अपने हवाई जहाज की इंजन में तकनीकी खराबी आने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पटना जा रही हमारी फ्लाईट के इंजन में गड़बड़ी आ गई है। हमें मजबूरी में वापस दिल्ली लौटना पड़ रहा है। विमानन नियामक डीजीसीए ने इस विमान से जुड़ी घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बिहार, ओडिशा और महाराष्ट्र में होने वाली सभाओं में निर्धारित समय से देरी होने के कारण उन्होंने खेद जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि जनता को इससे होने वाली परेशानी के लिए उन्हें खेद है।


बता दें कि शुक्रवार को राहुल गांधी की तीन जनसभाएं तय हैं। पहली सभा सुबह साढ़े 10 बजे बिहार के समस्तीपुर जिले में और दूसरी दोपहर दो बजे ओडिशा के बालासोर जिले में होनी थी। इसके बाद उन्हें शाम छह बजे महाराष्ट्र के अहमदनगर में भी एक जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। 



इन्हीं कार्यक्रमों के लिए वह दिल्ली से पटना को रवाना हुए थे, लेकिन आधे रास्ते में ही इंजन में तकनीकी खराबी सामने आने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। अब ये सभी कार्यक्रम तय समय से देर से आयोजित होंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed