फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019: Rahul gandhi Press Conference LIVE, Attacks on BJP and Narendra Modi

राहुल गांधी ने कहा-मैंने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी है, मोदीजी से नहीं, चौकीदार चोर है यही सच्चाई

Sat, 04 May 2019 12:10 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 04 May 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019:  Rahul gandhi Press Conference LIVE, Attacks on BJP and Narendra Modi
Rahul gandhi - फोटो : Twitter Congress @INCIndia

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार की सुबह दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आधे चुनाव के बाद यह तय हो चुका है कि मोदीजी चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने रोजगार और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बताते हुए पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। महागठबंधन और वोटकटवा मामले को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य भाजपा को हराना है। उन्होंने राफेल विमान सौदा से लेकर मसूद अजहर को लेकर मीडिया के सवालों पर जवाब दिए। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि 

  • चुनाव आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है। स्पष्ट है कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं। किसान, भ्रष्टाचार, रोजगार, संस्थाओं पर अतिक्रमण मुख्य मुद्दे हैं, इसलिए भाजपा चुनाव हार रही है
    विज्ञापन

     
  •  हम उनके साथ चार-पांच चुनाव लड़ चुके हैं। जैसे ही उन्हें लगता है कि वह चुनाव हार रहे हैं, वह ध्यान भटकाने के लिए कुछ नया करने लगते हैं। 
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     
  • देश में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है, उसके बारे में नरेंद्र मोदीजी कुछ नहीं बोलते हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरा का पूरा एक चैप्टर रोजगार पर केंद्रित है। 
     
  • मैं हर साल दो करोड़ नौकरी का झूठे वादे नहीं करुंगा। हमने एक साल के अंदर 22 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। 10 लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार दे देंगे। 
     
  • नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स से उन्होंने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। एक व्यापारी ने मुझे कहा था कि मेरी आंखों से खून निकल रहा है। 
     
  • सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस या भाजपा ने नहीं किए हैं, भारतीय सेना ने किया है। 70 साल से सेना अपना काम करती आई है। सेना ने कांग्रेस के शासन में भी अपना काम किया है, पूरा डॉक्यूमेंट है, हमारे पास सेना के अधिकारी का। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, तो यह उनकी कामयाबी है। इसमें नरेंद्र मोदी का क्या योगदान?
     
  • नरेंद्र मोदी रोजगार पर, भ्रष्टाचार पर बात नहीं करते। मोदीजी, मुझसे पांच मिनट किसी मुद्दे पर बहस कर लें। मुझे 5-10 मिनट दे दीजिए। जहां, चाहे वहां बुला लें, केवल अनिल अंबानी के घर नहीं जाउंगा।
     
  • चुनाव आयोग दो तरह के नियमों पर काम कर रहा है। जहां सत्ता पक्ष, भाजपा की बात है, उनके लिए अलग नियम है। विपक्षी पार्टियों और नेताओं के लिए अलग नियम है। चुनाव आयोग पर भी भाजपा का दबाव है। 
     
  • मसूद अजहर को पाकिस्तान किसकी सरकार ने भेजा। आतंकवादियों के साथ 'नेगोसिएशन' कर उसे पाकिस्तान भेज दिया। भाजपा आतंकवादियों के साथ समझौता करती है। 

     
  • मैंने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर बयान दिया था, मेरी गलती थी। मैंने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी है, मोदीजी से नहीं। 'चौकीदार चोर है' नारा है और यही सच्चाई है
     
  • राफेल सौदे में मोदीजी ने 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दे दिया। कांग्रेस के पास भाजपा के और कई घोटालों के सबूत मौजूद हैं।
     
  • 2014 से कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी कम से कम 10-15 साल तक रहेंगे। कांग्रेस ने उन्हें ध्वस्त कर दिया है। 15-20 दिनों में मोदीजी जाने वाले हैं। अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा, यह देश की जनता तय करेगी। 
     
  • पीएम मोदी से भी कहिए कि वे भी एक प्रेस कांफ्रेंस करें। यह अच्छा नहीं लगता कि पांच साल में एक प्रधानमंत्री एक भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं करता। 

राहुल गांधी की प्रेस काफ्रेंस के दौरान पी चिदंबरम, अहमद पटेल और रणदीप सुरजेवाला भी साथ थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में आए फैनी तूफान से हुई तबाही के लिए लोगों के साथ होने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed