{"_id":"5cb6c308bdec22146230a53e","slug":"lok-sabha-chunav-2019-rahul-gandhi-performs-rituals-at-the-thirunelli-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने की वायनाड के थिरुनेली मंदिर में पूजा, पूर्वजों और पुलवामा के लिए प्रार्थना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने की वायनाड के थिरुनेली मंदिर में पूजा, पूर्वजों और पुलवामा के लिए प्रार्थना
Wed, 17 Apr 2019 02:52 PM IST
ललित फुलारा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केरल के थिरुनेली मंदिर में पूजा-अर्चना की। राहुल गांधी अपने दो दिवसीय केरल दौर पर हैं। राहुल गांधी के मंदिर में पूजा-पाठ करने को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बयान आया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी पिछली बार भी थिरूनेली मंदिर में पूजा-पाठ करना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उस वक्त वह ऐसा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट के अलावा केरल के वायनाड सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। केरल से राहुल गांधी का भावनात्मक लगाव रहा है। यहां के पापनाशिनी नदी में उनके पिता राजीव गांधी की अस्थियां विसर्जित की गई थीं। खुद राहुल गांधी अपने पिता की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए केरल गए थे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पुजारी के निर्देशानुसार राहुल गांधी ने अपने पिता, दादी और पूर्वजों एवं पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के लिए पूजा-अर्चना की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 1991 में हत्या हुई थी। उनकी हत्या के बाद केरल के तात्कालिक मुख्यमंत्री के. करुणाकरन ने वायनाड के पापनाशिनी नदी में राजीव गांधी की अस्थियों को विसर्जित किया था। उस वक्त पिता की अस्थियों को पापनाशिनी नदी में विसर्जित करने के लिए राहुल गांधी खुद गए थे। वे पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के साथ वायनाड गए थे। राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी की अस्थियों के साथ पहले थिरुनेल्ली मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे करुणाकरन के साथ वायनाड की पापनाशिनी नदी में राजीव गांधी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए गए।