फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi Congress campaign In Tapi Gujarat

गुजरात में राहुल गांधी का एलान, किसानों के लिए अलग से बनाएंगे बजट

Fri, 19 Apr 2019 06:49 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 19 Apr 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi Congress campaign In Tapi Gujarat
राहुल गांधी - फोटो : social Media

विज्ञापन

गुजरात के तापी में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने देश की जनता से कहा था कि मुझे प्रधानमंत्री मत बनाओ, मैं चौकीदार बनना चाहता हूं। अब कमाल देखिए पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है कि चौकीदार चोर है।

 

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी की ‘न्यूनतम आय योजना’ (न्याय) अर्थव्यवस्था में नई जान डालने में मदद करेगी और देश में रोजगार के अवसर पैदा करेगी, जो नोटबंदी और जीएसटी की मार झेल रही है। न्याय के तहत लोगों के पास जाने वाला पैसा गरीबों को चीजें खरीदने में मदद करेगा, जिससे कंपनियां फिर से चालू हो जाएंगी और लोगों को नौकरियां मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने मोदी जी को राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटें दीं, लेकिन मोदी जी ने गुजरात की जनता को ठगा है। मोदी जी ने गुजरात की जनता से किरोसिन की सब्सिडी छीनकर आपके साथ धोखा किया है। यहां के किसानों की फसलों का सही दाम तक नहीं दे पा रही है मोदी जी की सरकार। राहुल गांधी ने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनी तो देश में दो बजट बनेगा, एक बजट राष्ट्रीय बजट होगा, जबकि दूसरा बजट किसानों के लिए होगा जिसमें किसानों की जरुरतों के हिसाब से योजनाएं बनाई जाएंगी।



मोदी ने गुजरात की जनता को ठगा 
 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद कांग्रेस उस कानून को बदल देगी जिसमें किसानों को कर्ज नहीं चुकाने कारण जेल जाना पड़ता है। अब किसान अगर बैंक का कर्ज नहीं चुका पाएंगे तो उन्हें जेल में नहीं डाला जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार आएगी हम 20 प्रतिशत गरीबों के खाते में न्याय योजना के तहत साल में 72 हजार रुपये डालेंगे, जो देश में गरीबों की आर्थिक हालत को बदलकर रख देगा। राहुल गांधी ने राफेल मामले पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए कहा कि मोदी जी ने तीस हजार करोड़ रुपये चोरी करके अनिल अंबानी के जेब में डाला है। 


मालूम हो कि गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण के 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed