{"_id":"5cc196afbdec22141f01079a","slug":"lok-sabha-chunav-2019-police-looking-for-bjp-candidate-om-prakash-mishra-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: भाजपा उम्मीदवार फरार, पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: भाजपा उम्मीदवार फरार, पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू
Thu, 25 Apr 2019 07:21 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 25 Apr 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : PTI
ओडिशा के सत्याबाड़ी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश मिश्रा फरार बताए जा रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। मिश्रा पर 23 अप्रैल को हुए तीसरे चरण के मतदान के दौरान ओडिशा के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ और दस्तावेजों को फाड़ने का भी आरोप है।
विज्ञापन
पुरी के पुलिस अधीक्षक उमाशंकर दास ने संवाददाताओं को बताया कि भाजपा उम्मीदवार इस घटना के बाद से ही फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की तीन टीमों ने भुवनेश्वर के हांसपल स्थित मिश्रा के आवास पर छापामारी की लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। पीठासीन अधिकारी शिवराम महापात्रा की ओर से दायर एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी ने शिकायत में कहा है कि मिश्रा और उनके समर्थक 23 अप्रैल को कनास प्रखंड के बिरकिशोरपुर गांव में स्थित एक मतदान केन्द्र पर कथित तौर पर आ गए और ईवीएम में तोड़फोड़ की। महापात्रा ने बताया कि उन्होंने चुनाव प्रक्रियाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी कथित तौर पर फाड़ दिया। उन्होंने बताया कि उनमें से एक ने अपनी पिस्तौल से गोली चलाने का भी प्रयास किया लेकिन वह उसके हाथ से फिसल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन