बंगाल में ममता पर मोदी का हमला, कहा- पलटी मारने में दीदी से बढ़कर कोई नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के लोहरदगा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये लहर नहीं ललकार है, अब तो विरोधी भी बोलने लगे हैं फिर एक बार .......। मोदी ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 300 से ज्यादा सीटों पर चुनाव हो चुका है। विरोधी अब अपनी हार स्वीकार करें!
पीएम मोदी ने कहा कि जैसे परीक्षा में फेल होने वाले बच्चे पेन, पेपर, बेंच का बहाना बनाते हैं, वैसे ही विपक्ष अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं। मोदी को गाली देने वाले अब ईवीएम को गाली दे रहे हैं। बेचारी मशीन के नसीब में भी विपक्ष की गाली है।मशीन को भी गाली खानी पड़ रही है। अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की शुरुआत इन्होने पहले से ही शुरु कर दी है।
PM Modi in Lohardaga,Jharkhand: They used to abuse Modi but since yesterday they have started to abuse EVMs. It seems they have decided to pin the blame of the loss on EVMs, just like a student whose exam doesn't go well comes home and gives excuses like pen was not good etc. pic.twitter.com/DDy0XmXfUt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 24, 2019
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में आपने मजबूत सरकार बनाई, तभी आज नक्सलवाद-माओवाद पर हम इतना काबू पा सके हैं। भाजपा-एनडीए सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में बहुत कमी आई है। झारखंड में भी आप इसका अनुभव कर रहे हैं कि पहले जिन इलाकों में दिन ढलने के बाद लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे, वहां अब स्थितियां तेजी से बदल रही हैं।
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी इस ललकार ने दिल्ली की कुर्सी पर नजर गड़ाएं भ्रष्टाचारियों और महामिलावटियों में हड़कंप मचा दिया है। विरोधियों पर हमलवार होते हुए कहा कि याद रखिएगा कि कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों का आतंक को लेकर क्या रवैया है। ये लोग पाकिस्तान को सबक सिखाने वाले हमारे वीरों पर ही सवाल उठा रहे हैं। हमारे विरोधी कह रहे हैं कि वो कह रहे हैं कि सबूत लाओ, तब हम मानेंगे कि पाकिस्तान में आतंकियों पर हमला हुआ। वो हमारे देश के वीर जवानों की नीयत पर, उनके पराक्रम पर शक कर रहे हैं।
मंगलवार को रांची में हुए रोड शो के बारे में उन्होंने कहा कि कल ऐसा शानदार, जानदार दृश्य था जो देखते ही बनता था, राजभवन तक एक इंच ऐसी जगह नहीं थी कि जहां पूरा रांची शहर खड़ा होकर आशीर्वाद न देता हो। एक सरकार को दोबारा सरकार बनाने के लिए जनता का मिजाज क्या होता है ये झारखंड वालों ने कल दिखा दिया।
मालूम हो कि झारखंड में मतदान की शुरुआत चौथे चरण से होगी। 29 अप्रैल को राज्य की तीन सीटों, चतरा, लोहारदगा और पलामू में वोट डाले जाएंगे।
दीदी पर बरसे मोदी
कोई कैसे पलटी मारता है इसका सबसे बड़ा उदाहरण वर्तमान राजनीति में दीदी से बढ़कर कोई नहीं है। 2005 में जो घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए संसद में आंसू बहाती थीं, वो आज घुसपैठियों की सबसे बड़ी रक्षक बन गईं। वो भूल गई है कि चौकीदार चौकन्ना है। टीएमसी को लगता था कि इस बार भी बम, बंदूक, तलवारें, हुड़दंगबाजी इसके दम पर बीजेपी के बहादुर कार्यकर्ताओं को डरा पाएंगे। अगर ऐसे हमलों से बीजेपी डर जाती तो देश की दिशा बदलने वाले आंदोलन कभी खड़ा न कर पाती और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी न बन पाती।
पीएम मोदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि किराए के गुंडों के सहारे दीदी आखिरी कोशिश में है। लेकिन इस बार बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। क्योंकि इस बार भाजपा के साथ बंगाल की जनता भी दीदी के खिलाफ खड़ी हो गई है