फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi rally live in Maharashtra, Gujarat, attacks on Congress NCP

महाराष्ट्र से गुजरात तक कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हल्ला बोल

Wed, 17 Apr 2019 08:19 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 17 Apr 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi rally live in Maharashtra, Gujarat, attacks on Congress NCP
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के सोलापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछड़ा होने के कारण कांग्रेस ने गालियां दी। अनेक बार कांग्रेस और उनके साथियों ने मेरी हैसियत बताने वाली, मेरी जाति बनाने वाली गालियां दी है। इस बार तो उन्होंने सारी हदें पार कर दी, अब वे पूरे पिछड़े समाज को ही चोर कहने लगे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली में एयर कंडीशन कमरों में बैठकर कयास लगाते हैं, उन लोगों को धरती की सच्चाई पता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अब समझ आया कि शरद राव ने मैदान क्यों छोड़ दिया। शरद राव भी खिलाड़ी हैं, वो हवा का रुख जान लेते हैं। वो अपना नुकसान कभी नहीं होने देते।
विज्ञापन


गुजरात के आणंद में पीएम की जनसभा

पीएम ने कहा, "कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि वो देशद्रोह के कानून को हटाना चाहती है ताकि जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी और बाकी देश में नक्सलवाद और मजबूत हो सके। टुकड़े-टुकड़े गैंग देश के टुकड़े करने की अपनी शरारत खुले आम कर पायें। कश्मीर में कांग्रेस के सहयोगी दल कह रहे हैं कि अगर कोई पाकिस्तान को गाली देगा तो मैं भारत को और ज्यादा गाली दूंगा। कांग्रेस उन जैसे लोगों के साथ खड़ी है, क्या गुजरात का कोई भी नागरिक ऐसे लोगों को वोट देने की गलती करेगा? "
विज्ञापन
विज्ञापन





इससे पहले मंगलवार को आए आंधी-तूफान से हुई मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य कुछ राज्यों में कल आए तूफान में कई लोगों की मृत्यु हुई है। जिन्होंने अपने स्वजन खोये हैं उन परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। किसानों की फसलों का भी नुकसान हुआ है। मैंने अफसरों से कहा है कि आम जन को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जाए। 

'भारत को मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए'

लोगों से मुखातिब होते हुए उन्होंने पूछा कि एक मजबूत और संवेदनशील सरकार का मतलब क्या होता है? कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की ये धरती बहुत अच्छी तरह जानती है। इतना बड़ा देश चलाना है तो मजबूत नेता होना जरूरी है। आपने 2014 में मुझे जो पूर्ण बहुमत दिया, उसने मुझे ऐसी ताकत दी जिससे में बड़े से बड़े फैसला ले पाया, और गरीबों के कल्याण के लिए भी में कई फैसले ले पाया। भारत को 21वीं सदी में नई ऊंचाई पर पहुंचाने में केंद्र में ऐसी ही मजबूत सरकार चाहिए। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed