फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi poll campaign in Gujarat and Rajasthan

पीएम मोदी का पाकिस्तान पर तंज, कहा-हमने दिवाली के लिए नहीं रखे परमाणु बम

Sun, 21 Apr 2019 10:10 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sun, 21 Apr 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi poll campaign in Gujarat and Rajasthan
गुजरात में पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के चुनावी दौरे पर हैं। यहां की सभी 26 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। 
विज्ञापन


गुजरात के पाटण में रैली करते हुए पीएम ने कहा, 

अगर पाकिस्तान हमारे पायलट अभिनंदन वर्तमान को वापस नहीं करता तो वह ‘कत्ल की रात’’ होती। मैंने पाकिस्तान से कहा कि अगर हमारे पायलट को कुछ हुआ तो तुमको छोड़ेंगे नहीं। प्रधानमंत्री की कुर्सी रहे या ना रहे लेकिन या तो मैं जिंदा रहूंगा या आतंकवादी जिंदा बचेंगे।


अपने भाषण के दौरान पीएम ने कहा, "मेरे गृह राज्य के लोगों का कर्तव्य है कि ‘‘धरती के पुत्र’’ की देखभाल करें, गुजरात में सभी 26 सीटें मुझे दीजिए। मेरी सरकार सत्ता में वापस आएगी लेकिन अगर गुजरात ने भाजपा को 26 सीटें नहीं दी तो 23 मई को टीवी पर चर्चा होगी कि ऐसा क्यों हुआ।"

विज्ञापन


पीएम मोदी ने शरद पवार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "वो कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि मोदी क्या करेंगे। अगर उन्हें नहीं पता कि मोदी कल क्या करेंगे तो इमरान खान को कैसे पता होगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ में पीएम मोदी
गुजरात के बाद चित्तौड़गढ़ पहुुंचे पीएम मोदी ने कहा, "आज देश को विश्वास है कि मोदी खुद पर वार झेल सकता है, अपना राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा सकता है, लेकिन देश को कभी झुकने नहीं दे सकता, देश को कभी कमजोर नहीं होने दे सकता। मैंने कई चुनाव लड़े भी हैं और लड़ाए भी हैं। लेकिन इस बार मैं देख रहा हूं कि एक-एक हिंदुस्तानी इस चुनाव को अपनी जिम्मेदारी समझकर चल रहा है। इस बार का चुनाव पार्टियां नहीं लड़ रहीं, देश का उज्ज्वल भविष्य चाहने वाले भारतीय इस चुनाव को लड़ रहे हैं। महाराणा प्रताप और रानी पद्मिनी के संस्कार आप लोगों में हैं, तो आपसे मैं पूछता हूं कि आप मजबूर भारत देखना चाहते हैं या मजबूत भारत? आप पाकिस्तान के आगे झुकने वाला भारत चाहते हैं या पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने वाला भारत?"

उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस सरकार की कर्जमाफी के वादे पर तंज कसते हुए कहा, "यहां राजस्थान में किसी ने यहां कहा था कि 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ कर दूंगा? कर्ज माफ हुआ क्या? लेकिन बताया तो यही जा रहा है कि राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ हो गया।"

बाड़मेर में पीएम मोदी
पीएम ने बाड़मेर रैली में कहा कि भारत ने पाकिस्तान की धमकियों से डरने की नीति को छोड़ दिया है। वरना वो आए दिन हमारे पास न्यूक्लियर बटन है, हमारे पास न्यूक्लियर बटन है यही कहते थे। तो हमने क्या न्यूक्लियर बटन दिवाली के लिए बचा कर रखा है क्या?


उन्होंने कहा, "हमने आतंकियों के मन में डर पैदा किया। हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी, उसे कटोरा लेकर दुनियाभर घूमने के लिए मजबूर कर दिया। आपको सबको लगता है मैंने ठीक किया, लेकिन कांग्रेस और सबके साथियों को लगता है कि ठीन नहीं किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed