फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi invokes Alwar Gangrape in Ghazipur rally

पीएम मोदी ने गाजीपुर रैली में किया अलवर गैंगरेप का जिक्र, कहा-राजस्थान सरकार ने केस को दबाया

Sat, 11 May 2019 06:27 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sat, 11 May 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi invokes Alwar Gangrape in Ghazipur rally
गाजीपुर में मोदी ने किया अलवर गैंगरेप का जिक्र - फोटो : Social Media
राजस्थान के अलवर में हुए दिल दहला देने वाले गैंगरेप की गूंज, गाजीपुर में पीएम मोदी के भाषण में भी सुनाई दी। पीएम ने वारदात का जिक्र करते हुए कहा, 
विज्ञापन

बीते दो-तीन दिन से राजस्थान के अलवर की एक खबर आप पढ़ रहे होंगे। वहां एक दलित बेटी के साथ दो हफ्ते पहले कुछ दरिंदों ने बलात्कार किया। लेकिन उन दरिंदों को पकड़ने के बजाय, वहां की पुलिस, वहां की कांग्रेस सरकार इस केस को ही छिपाने-दबाने में जुट गई। राजस्थान में भी चुनाव थे इसलिए वहां की कांग्रेस सरकार, उस बिटिया को न्याय दिलाने के बजाय चुनाव बीतने का इंतजार करती रही। यही कांग्रेस के न्याय की सच्चाई है।


राजस्थान में दो चरणों में 29 अप्रैल और 6 मई को चुनाव थे। ये घटना 25 अप्रैल की है। पुलिस करीब 12 दिनों बाद इस मामले में पहले आरोपी को पकड़ पाई थी। 
विज्ञापन


पीएम ने आरोपियों को पकड़ने में हुई देरी का जिक्र करते हुए कहा, "इनके रागदरबारी भी इतने भयंकर कांड को दबाते रहे और मोमबत्तियां लेकर निकलने वाले लोगों की मोमबत्तियों से धुआं निकल रहा है। ये जो अवॉर्ड वापसी गैंग थी, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अलवर की बेटी के साथ बलात्कार होने पर भी आपकी गैंग चुप क्यों बैठी है। हमारी सरकार ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिए फांसी तक की सजा का प्रावधान किया है। महिला हितों और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति हम पूरी तरह संवेदनशील हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed