{"_id":"5cd918adbdec22076759ea10","slug":"lok-sabha-chunav-2019-pm-narendra-modi-campaign-in-madhya-pradesh-hp-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतलाम में बोले मोदी, महामिलावटी कह रहे हैं 'हुआ तो हुआ' और जनता कह रही है 'अब बहुत हुआ'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रतलाम में बोले मोदी, महामिलावटी कह रहे हैं 'हुआ तो हुआ' और जनता कह रही है 'अब बहुत हुआ'
Mon, 13 May 2019 02:25 PM IST
Prachi Priyam
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 13 May 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को मध्यप्रदेश के रतलाम में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महामिलावटी लोग कह रहे हैं कि हुआ तो हुआ, और जनता कह रही है कि अब बहुत हुआ।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार में हुए तमाम घोटालों का नाम लेते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके कार्यकाल में पनडुब्बी घोटाला, हेलीकाप्टर घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, गैस कांड और भी बहुत कुछ हुआ, लेकिन उनके पास सबका एक ही जवाब है कि 'हुआ तो हुआ'। मोदी ने कहा कि 2 जी घोटाला करके इन्होंने देश में टेलीफोन सेवाएं महंगी कर दीं और कोयला घोटाला करके इन्होंने देश की संपदा को लूट लिया, लेकिन जवाब है, हुआ तो हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH PM Narendra Modi in Ratlam,Madhya Pradesh: These 'Mahamilavati' people are saying 'hua toh hua', but the country is now saying 'mahamilavati logon ab bohot hua', enough is enough. pic.twitter.com/tOZRPMydSI
— ANI (@ANI) May 13, 2019
आतंकवाद को लेकर कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण देशभर में आए दिन बम धमाके होते थे। बम फोड़ने वालों के तार सीमापार पाकिस्तान तक जाते थे। हमारे जवानों को बुलेटप्रूफ जैकेट तक नहीं मिल पाती थी, लेकिन कांग्रेस ने क्या किया?
नरेंद्र मोदी ने बिजली को लेकर भी सवाल उठाया और कहा, "आजादी के 55 साल बाद तक एक परिवार ने देश को ठगा है। वहां मौजूद लोगों से उन्होंने पूछा कि क्या अब भी आप उनको ठगने का मौका देना चाहते हो क्या ? इन्होंने कहा था कि बिजली का बिल हाफ करेंगे हुआ क्या ? बिल हाफ हुआ या बिजली की सप्लाई हाफ हुई?"
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि नए भारत के तमाम संकल्पों को पूरा करने के लिए आपको पूरी शक्ति से कमल खिलाना है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होंगे। यहां भाजपा की तरफ से गुमान सिंह दामोर मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया से है।