फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi to file nomination with these proposers

डोमराजा और चौकीदार के अलावा पीएम मोदी की इस प्रस्तावक का मदन मोहन मालवीय से रहा है नाता

Fri, 26 Apr 2019 06:45 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 26 Apr 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi to file nomination with these proposers
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के लिए प्रस्तावकों में डोमराजा के बेटे और एक चौकीदार भी शामिल रहे। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार प्रस्तावकों में संघ के एक पुराने कार्यकर्ता और एक महिला प्रिंसिपल भी शामिल थीं। पिछली बार के किसी प्रस्तावक का नाम इस बार की सूची में दोहराया नहीं गया है। 

विज्ञापन


इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावकों में मणिकर्णिका घाट के रहने वाले डोमराजा के बेटे जगदीश चौधरी, पंडित मदन मोहन मालवीय की मुंहबोली बेटी अन्नपूर्णा शुक्ला, कृषि वैज्ञानिक राम शंकर पटेल और संघ कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता शामिल थे। इस दौरान एनडीए के सात सहयोगी दलों के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मालूम हो कि इस बार प्रस्तावकों के लिए भाजपा की स्थानीय इकाई ने आयोग को नौ नाम भेजा था, जिसमें से चार नामों पर मुहर लगाई गई है। पिछली बार वाराणसी से नरेंद्र मोदी के नामांकन के दौरान गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा, रिटायरर्ड जज गिरिधर मालवीय, गंगा सेवक वीरभद्र निषाद और बुनकर अशोक कुमार बतौर प्रस्तावक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नामांकन को एनडीए ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन का रूप दिया। इसे यादगार बनाने के लिए भाजपा ने अपने घटक दलों को भी आमंत्रित किया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान समेत एनडीए के कई दिग्गज मौजूद रहें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed