फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi to file nomination on April 26

वाराणसी से 26 अप्रैल को पीएम मोदी के नामांकन की तैयारी, कुछ ऐसा रहेगा दो दिनों का कार्यक्रम

Mon, 15 Apr 2019 07:19 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 15 Apr 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi to file nomination on April 26
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के चुनाव कार्यक्रम की तैयारी करने वाले सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी 26 अप्रैल को नामांकन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मोदी 25 अप्रैल को बनारस पहुंच जाएंगे और अगले दिन बनारस हिंदू विश्वविधालय से लेकर दशाश्वमेध घाट तक मेगा रोड शो करेंगे। मोदी उसके बाद कालभैरव मंदिर जाएंगे और घाट पर गंगा आरती में भाग लेंगे। उसी दिन यानी 26 अप्रैल को ही वह पार्टी के कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों से चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के दिन भर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता अंतिम रूप देने में लगे हैं। साथ ही रोड शो को लेकर भी तैयारी हो रही हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मीडियाकर्मियों से भी बात कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान और चुनाव खत्म होने के बाद रोड शो कर चुके हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री गुजरात की वडोदरा और उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। वहीं मोदी के खिलाफ वाराणसी से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़े थे।

गौरतलब है कि वारणसी लोकसभा सीट पर 19 मई को यानी सातवें चरण में चुनाव होना है और नतीजे 23 मई को आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed