बाबा केदार की शरण में पीएम मोदी, सोमनाथ मंदिर में अमित शाह ने की पूजा-अर्चना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। पीएम मोदी ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का जायजा भी लिया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। अमित शाह ने यहां रूद्राभिषेक किया और भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का प्रचार थम चुका है और 19 मई को आखिरी चरण के लिए मतदान होना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के प्रमुख शासन सचिव उत्पल कुमार के साथ बैठक की और इसमें आपदा के बाद केदारनाथ के पुनर्निर्माण योजनाओं का जायजा लिया। आपको बता दें कि पीएम मोदी रविवार को बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे।
#Uttarakhand: Prime Minister Narendra Modi holds meeting with Chief Secretary of the state, Utpal Kumar over re-development projects in #Kedarnath. pic.twitter.com/8H3vtnK52J
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 18, 2019
पीएम मोदी ने की केदारनाथ में 17 मिनट तक पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भगवान शिव में विशेष आस्था है। इसी के चलते वह केदारनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां करीब 17 मिनट तक पूजा-अर्चना की और भगवान केदारनाथ को घंटा अर्पित किया। घंटे का वजन एक क्विंटल है। मान्यता है कि जब किसी व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो जाती है, तो वह घंटे या घंटियां मंदिर में चढ़ाते हैं। कई बार लोग मन्नत मांगने के समय भी इसे चढ़ाते हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी ने पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने केदारनाथ के पुनर्निर्माण संबंधी नक्शों और फाइलों को देखा। आदिगुरु शंकराचार्य के समाधी स्थल के पुनर्निर्माण के बारे में जानकारी ली। इसके बाद श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को मंदिर परिसर में श्रीकेदारनाथ मंदिर का लकड़ी से बना प्रतीक और शॉल भेंट किया गया।
Reviewing aspects of the ongoing Kedarnath Development Project. pic.twitter.com/bVOFnCozug
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) May 18, 2019