फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi in Indore praises Sumitra Mahajan

आतंकवाद से लेकर आईपीएल आयोजन तक...इंदौर में पीएम मोदी का विपक्ष पर जोरदार वार

Sun, 12 May 2019 10:11 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 12 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi in Indore praises Sumitra Mahajan
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

रविवार 12 मई को जहां देश के सात राज्यों में मतदान चल रहा था वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सातवें चरण के चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार में जुटे थे। कई रैलियों के बाद वह मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे। इंदौर में पार्टी प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा कि आम तौर पर जनता सरकार को हटाने के लिए खड़ी होती है, लेकिन इस बार एक सरकार को दोबारा लाने के लिए पूरा देश खड़ा हो गया है। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने इस सीट से आठ बार सांसद रही लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की भी जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन


भारतीय जनता लड़ रही है चुनाव

पीए मोदी ने कहा कि इस बार जनता की आवाज सुनकर कई नेताओं की नींद उड़ गई है और वे बौखला गए हैं। जहां 2014 का चुनाव सत्ता विरोधी रुझान पर आधारित था, ये चुनाव सत्ता समर्थक लहर पर हो रहा है। 2014 चुनाव में भ्रष्टाचार, वंशवाद  के खिलाफ आक्रोश चरम पर था, लेकिन इस बार लोगों में सरकार पर भरोसा दिख रहा है। इस बार का चुनाव भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि भारतीय जनता लड़ रही है। 130 करोड़ भारतीय इसका नेतृत्व कर रहे हैं।   
विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान के लिए शुक्रिया 
 
प्रधानमंत्री मोदी रैलीस्थल पहुंचे तो इंदौर के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, मैं मध्यप्रदेश और इंदौर का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाया और इसे आम लोगों तक पहुंचाया। पीएम मोदी कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर के लिए सपना देखा था और उसे साकार करने का काम अब तेजी से हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित्रा महाजन की तारीफ 

इस दौरान पीएम ने कहा, ताई ने यहां अमिट छाप छोड़ी है। यहां के विकास में ताई की कोई इच्छा अधूरी नहीं रहेगी। मोदी को भी केवल ताई डांट सकती हैं। वे पूरे मध्यप्रदेश के चुनाव को लड़ा रही हैं। ये सुमित्रा ताई का शहर है, जिन्होंने 8 बार के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अमिट छाप छोड़ी है।  

आठ सीटों पर लड़ने वाले पीएम बनने का सपना देख रहे

अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री बनने की लालसा रखने वाले नेताओं की लंबी कतार है और केवल आठ सीटों पर चुनाव लड़ रहे क्षत्रप भी इस शीर्ष पद पर पहुंचना चाहते हैं। उन्होंने कहा, लोकसभा के इस चुनाव में प्रधानमंत्री बनने के लिये नेताओं की लंबी लाइन लगी है। कर्नाटक में केवल आठ सीट पर चुनाव लड़ने वाले नेता सोचते हैं कि इस बार (प्रधानमंत्री बनने के लिए) उनका नम्बर लग जाएगा। 20 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले भी सोचते हैं कि वे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने की लालसा रखने वाले कुछ नेताओं ने तो नये कपड़े भी सिलवा लिए हैं।

कामकाज में आई पारदर्शिता

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन पांच सालों में हमने एसी कमरों में बैठकर मौजमस्ती नहीं की, बल्कि जनभागीदारी से परिवर्तन लाने का काम किया। इस दौरान भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप ईको सिस्टम बना। पांच सालों में कामकाज में पारदर्शिता आई है और फैसले लेने की प्रक्रिया तेज हुई है। पांच वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रकम सरकारी तिजोरी से गलत हाथों में चली जाती थी। लेकिन मैंने ऐसा होने से रोक लिया है। बीते 5 वर्ष में हमने टेक्नॉलॉजी और ट्रांसपेरेंसी पर विशेष ध्यान दिया है। आज आप देखिए, टेक्नॉलॉजी के मामले में भारत की ग्लोबल स्टैंडिंग क्या है? देखते ही देखते भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्ट अप इको सिस्टम बन गया है। हमने टैक्सपेयर्स का सम्मान करते हुए महंगाई, ईएमआई कम की है। ईमानदार टैक्स पेयर को सम्मान दिया, 5 लाख तक आमदनी पर टैक्स नहीं है, ये काम इस चौकीदार ने कर दिया है।

अब भारत घर में घुसकर मारता है

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये नया हिंदुस्तान है, अब भारत घर में घुसकर मारता है। उसके बावजूद पूरी दुनिया हमारे साथ खड़ी रहती है, कोई भी पाकिस्तान को सुनने को तैयार नहीं है। पूरी दुनिया हमारे साथ खड़ी रहती है, कोई भी पाकिस्तान को सुनने को तैयार नहीं है।  कांग्रेस के पास केवल एक मुद्दा, मोदी हटाओ। इनके कारण ही आतंकवाद व नक्सलवाद को बल मिला। 

वंशवाद पर निशाना 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंशवाद के पेड़ पर चढ़कर इन लोगों को पार्टी की कमान तो मिल सकती है, लेकिन सोच और विजन नहीं मिल सकता। जब विजन नहीं होता, जब ट्रैक रिकॉर्ड ठीक नहीं होता तो झूठ फैलाना पड़ता है। यही कारण है कि आज कांग्रेस देश की डिफेंस पॉलिसी, हमारी रक्षा नीति डिस्कस ही नहीं करना चाहती। बताओ आतंकवाद से कौन मुकाबला कर सकता है (आवाज आई मोदी) कांग्रेस की हर चीज वंशवाद व वोट बैंक से तय होती है। इस बार पूरी शक्ति से कमल खिलाना है, चौकीदार को मजबूत बनाना है।

कांग्रेस का अहंकार

कांग्रेस और कमलनाथ सरकार को निशाने पर लेते हुए पीएम ने कहा- यहां बिजली के बिल की बजाय बिजली की सप्लाई हाफ क्यों हुई? पिछली बार मेक इन इंदौर, मेक इन मंदसौर, नामदार कह गए थे। यहां की मीडिया ने छापा भी, विशेष कृपा रहती है उन पर लेकिन उनके मेनिफेस्टो में उल्लेख नहीं, ये कोई अखबार छापेगा नहीं। ये कांग्रेस की आदत है, उसका अहंकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अहंकार ‘हुआ तो हुआ’ इन तीन शब्दों से प्रकट होता है, जो उसकी पहचान भी है। 

पहले महामिलावटी लोगों का राज था

उन्होंने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हीं महामिलावटी लोगों का राज था, जब मई के ही महीने में वर्ष 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान तत्कालीन सरकार ने कह दिया था कि वह आईपीएल के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नहीं करा सकती। नतीजतन युवाओं का यह पसंदीदा आयोजन हिंदुस्तान के बाहर हुआ था। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि वर्ष 2014 में केंद्र में सरकार बदलने के बाद अब मई के ही इस महीने में लोकसभा चुनाव भी हो रहे हैं और आईपीएल का आयोजन भी हो रहा है। इस दौरान अलग-अलग धर्मों के त्योहार भी मनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, यह नया हिन्दुस्तान है। लोकसभा चुनावों के दौरान ही हमने फोनी तूफान को लेकर स्थिति पर काबू पाया, 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और हजारों लोगों की जान बचाई।  
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed