झारखंड में बोले पीएम मोदी, नामदार के परिवार को चुनौती, भ्रष्टाचार पर लड़ें चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को चुनौती दी कि अगर उनमें दम है तो शेष बचे दो चरण के चुनाव अपने पूर्व प्रधानमंत्री के मान-सम्मान और बोफोर्स के मुद्दे पर लड़ ले, इससे पता चल जाएगा कि किसके बाजुओं में कितना दम है। झारखंड में सिंहभूम और जमशेदपुर लोकसभा सीटों के लिए एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस को चुनौती देता हूं, नामदार परिवार के रागदरबारियों और चेले चपाटों को चुनौती देता हूं कि आज का चरण तो पूरा हो गया है लेकिन अभी दो चरणों का चुनाव शेष है। आपके पूर्व प्रधानमंत्री जिनके लिए आप मोटे-मोटे आंसू बहा रहे हैं, उनके मान-सम्मान पर ही अन्तिम दो चरणों का चुनाव लड़ लें।
मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों को ललकारते हुए कहा कि आप में हिम्मत है तो आखिरी दो चरणों के चुनाव और दिल्ली का भी चुनाव, बोफोर्स के मुद्दे पर लड़ लें। उन्होंने कहा कि नामदार परिवार प्रधानमंत्री के पद की मार्यादा भी भूल गया और देश के प्रधानमंत्री को लगातार गाली देता रहा, लेकिन जैसे ही हाल में एक सभा में मैंने बोफोर्स के भ्रष्टाचार की याद दिलायी, जैसे तूफान आ गया। मैंने तो सिर्फ एक शब्द ही बोला था लेकिन मानो इनको तो बिच्छू काट गया। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को भी पता चलना चाहिए कि कैसे बीसवीं सदी में एक परिवार ने देश को लूटा और बर्बाद किया।
#WATCH PM in J'khand,"Namdaar ke parivaar ko chunauti deta hoon,aaj ke charan to pura hua lekin himmat ho to aage 2 charan baaki hain,agar aapko purv PM jin pe Bofors ke bhrashtachar ke aarop hain,un ke maan-samman ke mudde par main chunauti deta hun,us mudde pe chunaav ladiye" pic.twitter.com/Yh6OcBsPcV
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 6, 2019
उन्होंने कहा- आइए उस समय के प्रधानमंत्री:राजीव गांधी के मान सम्मान के मुद्दे पर ही शेष चुनाव लड़ते हैं। दम हो तो मैदान में आइए। मोदी ने दो टूक कहा, यह लोकतंत्र है, आप अपनी बात रखिए और हम अपनी बात रखेंगे। जनता जनार्दन फैसला करेगी। मैं देखता हूं कि ये मिलावटी लोग और कांग्रेस मेरी चुनौती को स्वीकार करते हैं कि नहीं? प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर अपने शासन के पचपन वर्षों में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस भ्रष्टाचार की जकड़न को तोड़ने में काफी हद तक सफल हुए हैं लेकिन वह यह दावा नहीं कर सकते कि इस जकड़न को उन्होंने पूरी तरह समाप्त कर दिया है।
मोदी ने दो टूक कहा कि उनकी पांच वर्षों की सरकार के दामन पर भ्रष्टाचार का एक भी दाम नहीं लगा है और विपक्ष इसी से तिलमिलाया है और उनकी सरकार के खिलाफ ऊलजुलूल आरोप लगाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी भाजपा के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का गठन हुआ और आज यहां विकास की बयार बह रही है। जिस राज्य को मधु कोड़ा के भ्रष्टाचार और कोयला घोटाले के लिए जाना जाता था अब वहीं विकास और खेलों की बात होती है।
उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्ट पार्टियों और नेताओं का साथ देने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने यहां चार हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी मधु कोड़ा के परिवार वालों:गीता कोड़ाः को अपनी पार्टी में न सिर्फ शामिल किया बल्कि उन्हें टिकट भी दे दिया।