फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi addresses public rally in Sidhi Madhya Pradesh

तुगलक रोड चुनाव घोटाले के पैसे का इस्तेमाल नामदार के प्रचार के लिए हुआ: मोदी

Fri, 26 Apr 2019 05:10 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 26 Apr 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi addresses public rally in Sidhi Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश के सीधी में नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
अपने संसदीय सीट वाराणसी से नामांकन दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली करने मध्य प्रदेश के सीधी पहुंचे। रैली में मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि तुगलक रोड चुनाव घोटाले के पैसे का इस्तेमाल नामदार के प्रचार के लिए हुआ।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में 30 साल के बाद दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र सरकार बनी थी और उसमें मध्य प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान था।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया, तो उनके घर पर भी आयकर का छापा पड़ना चाहिए।

उन्होंने राज्य की जनता से भारी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि इस जगह के साथ बीरबल का नाम जुड़ा है। बीरबल की खिचड़ी के बारे में बच्चा-बच्चा जानता है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस महामिलावटियों के साथ मिलकर खिचड़ी पकाने वाली थी, लेकिन तीन चरण के मतदान के बाद उसे समझ आ गया है कि वंशवाद के चूल्हे में अब ताप नहीं है। अब देश का हर चौकीदार जाग चुका है और नए भारत के सपने के साथ आगे बढ़ रहा है। देश ने कमजोर और मजबूर सरकार बनाने के सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बिजली के मामले में उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का बिजली का बिल कम करने का वादा था और इसका उपाय इन्होंने बिजली की आपूर्ति ही कम करके निकाला है। जितनी बिजली शिवराज जी की सरकार में मिलती थी, उससे आधी बिजली कांग्रेस सरकार देकर आपका बिजली का बिल कम कर रही है। सीधी सहित ये पूरा क्षेत्र तो पावर हब रहा है। यह क्षेत्र हमारे सौर ऊर्जा अभियान का एक अहम सेंटर होने वाला है। 


इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की कर्जमाफी घोषणा पर भी सवाल उठाया और कहा कि उन्हें झूठ बोलने की आदत है।

आपके लिए

सीधी, मध्य प्रदेश
पार्टी का नाम उम्मीदवार
भाजपा रीति पाठक
कांग्रेस अजय अर्जुन सिंह


बता दें कि 2014 में सीधी लोकसभा सीट पर भाजपा की रीति पाठक ने कांग्रेस के इंद्रजीत कुमार को लगभग एक लाख से भी ज्यादा वोटों से हरा कर जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा ने रीति पाठक पर भरोसा जताते हुए दोबारा उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी अजय अर्जुन सिंह से होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed