आईएनएस पर छुट्टी मनाने के आरोप पर बोले चिदंबरम- पीएम मोदी को इतने झूठ बताता कौन है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आईएनएस विराट का इस्तेमाल छुट्टी मनाने के लिए करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोप के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सवाल उठाया। शुक्रवार को पीएम मोदी पर निशााना साधते हुए उन्होंने कहा कि आखिर मोदी को इतने झूठ कौन बताता है और वह तथ्यों की जांच किये बिना बोलते क्यों हैं?
चिदंबरम ने कहा, 'नरेंद्र मोदी का एक और झूठ पकड़ा गया। नौसेना के शीर्ष अधिकारियों ने कहा है कि राजीव गांधी ने आईएनएस विराट का उपयोग आधिकारिक यात्रा के लिए ही किया था।
उन्होंने सवाल किया
मैं उत्सुक हूं, यह जानने के लिए कि प्रधानमंत्री को ये झूठ कौन बताता है? प्रधानमंत्री तथ्यों की जांच किए बिना झूठ क्यों बोलते हैं?'
विज्ञापन विज्ञापन
चिदंबरम ने यूपीए सरकार के कार्यकाल की 'सर्जिकल स्ट्राइक' का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि यदि प्रधानमंत्री को संप्रग सरकार के दौरान सीमा पार कार्रवाई के सबूत नहीं मिले, तो इसका मतलब है कि जानकारी उनसे छिपाई जा रही है। आप उन जनरल से बात क्यों नहीं करते जिन्होंने कहा कि यह(सीमा पर करवाई) पहली बार नहीं है और यह आखिरी बार भी नहीं है?'