{"_id":"5cb6b8cebdec2213e2730b69","slug":"lok-sabha-chunav-2019-nirmala-sitharaman-reacts-on-azam-khan-comment-for-jaya-prada","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं की बदजुबानी पर बोलीं रक्षामंत्री- महिलाओं का करें सम्मान, बोलने से पहले थोड़ा दिमाग लगाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेताओं की बदजुबानी पर बोलीं रक्षामंत्री- महिलाओं का करें सम्मान, बोलने से पहले थोड़ा दिमाग लगाएं
Wed, 17 Apr 2019 11:46 PM IST
Prachi Priyam
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : पीटीआई
भाजपा नेता जया प्रदा पर दिए गए आजम खान के विवादित बयान पर को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लोगों को महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बोलने से पहले अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक चर्चा के दौरान हमें ये ध्यान में रखना चाहिए कि हम अपनी बातों से आने वाली पीढ़ी को क्या संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
Defence Minister N Sitharaman to ANI on derogatory language used against women politicians: I think that there should be consciously somewhere in the back of our minds when we're discussing in politics - Is that what is going to be the legacy we leave for the next generation? https://t.co/xEhkaAER8w
— ANI (@ANI) April 17, 2019विज्ञापन
आजम खान द्वारा ऐसे बयान दिए जाने पर रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं मानती हूं कि सख्ती के साथ विचारधारा पर बातचीत होनी चाहीए, लेकिन साथ ही साथ हमें एक दायरे के भीतर रह कर एक दूसरे का सम्मान भी करना चाहिए। एक महिला पर वार करना आसान होता है जब आप दूसरी चीजों के बारे में बात करते हैं, जो बातचीत का हिस्सा नहीं होती हैं। आप ऐसी चीजें आसानी से ले लेते हैं जो काफी निजी होती हैं या लिंग विशेष से जुड़ी होती हैं और उनपर कोई कुछ नहीं बोलता। मुझे लगता है कि यह बिना किसी विचार के आसानी से हो जाता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आजम खान ने एक जनसभा के दौरान भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर बैन लगा दिया था।
इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ अपनी मुलाकात को लेकर भी बातचीत की और कहा कि मुझे लगा कि उनस् मिल कर उनके जल्दी ठीक होने की कामना करनी चाहिए इसलिए मैं एयरपोर्ट से वापस आते वक्त उनसे मुलाकात कर ली। किसी को भी पहले से इसकी जानकारी नहीं थी।