फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Nirmala Sitharaman hits back Mayawati for commenting on PM Modi personal life

मायावती पर निर्मला सीतारमण का पलटवार, कहा- बहन जी आप चिंता न करें, हम सुरक्षित हैं

Mon, 13 May 2019 07:02 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 13 May 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Nirmala Sitharaman hits back Mayawati for commenting on PM Modi personal life
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बसपा प्रमुख मायावती पर हमला बोलते हुए कहा है, "बहन मायावती हमारी चिंता न करें, बिल्कुल आश्वस्त रहें। अपनी पार्टी में हम महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमारे बीच अच्छे और मजबूत औपचारिक संबंध हैं।"

विज्ञापन

 
रक्षा मंत्री ने कहा कि मायावती के मुंह से प्रधानमंत्री, उनकी निजी जिंदगी और भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं के बारे में इतनी बुरी बातें सुनना बिल्कुल निराशाजनक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा था मायावती ने?

अलवर गैंगरेप मामले को लेकर मायावती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कुछ दिनों से लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी बीच रविवार को बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री पर निजी टिप्पणी करते हुए कहा था कि विवाहित महिलाएं घबराती हैं कि कहीं मोदी खुद की तरह हमें भी अपने पतियों से अलग न करवा दे।


उन्होंने सोमवार को अपनी गोरखपुर की रैली में भी नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया और कहा कि मोदी को ध्यान में रख कर चलना चाहिए कि उन्हें सभी विपक्षी दल गाली क्यों दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed