फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Navjot singh Sidhu vocal cords damages due to continuous speeches

लगातार भाषण से सिद्धू का गला खराब, अभी चुनावी रैलियों से रहेंगे दूर 

Mon, 13 May 2019 03:19 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 13 May 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Navjot singh Sidhu vocal cords damages due to continuous speeches
navjot singh sidhu - फोटो : Social media
चुनाव रैलियों में लगातार भाषण देने के कारण कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का गला खराब हो गया है। उन्हें कुछ दिन के लिए आराम करने को कहा गया है और उनका इलाज चल रहा है। इसके चलते वह अगले कुछ दिनों तक चुनावी रैलियों में नहीं दिखेंगे। 
विज्ञापन

 
आज सिद्धू के ऑफिस की तरफ से बताया गया कि नवजोत सिंह सिद्धू के गले का इलाज चल रहा है क्योंकि लगातार भाषण देने से उनका गला खराब हो गया है। सिद्धू आराम कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने लौट सकें। 
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों सिद्धू धुआंधार चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं। उनका नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में है। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, यूपी तक उनकी मांग है। वह हर बड़े उम्मीदवार के लिए प्रचार में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रैलियों में सिद्धू के निशाने पर पीएम मोदी रहते हैं। वह पीएम मोदी की जमकर आलोचना कर रहे हैं और तंज कस रहे हैं। पकौड़ा तलने से लेकर चुनावी वादों तक, वह पीएम मोदी पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। पीएम मोदी पर एक बयान के चलते चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस देकर 24 घंटे में जवाब देने को भी कहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed