फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Namo Food Packets controversy during Phase 1

मतदान के दौरान 'नमो' पैकेट में भोजन बांटने पर छिड़ा सियासी विवाद

Thu, 11 Apr 2019 09:28 PM IST
Abhishek Singh भाषा, नोएडा
भाषा, नोएडा Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 11 Apr 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Namo Food Packets controversy during Phase 1
नमो फूड का खाना - फोटो : अमर उजाला

चुनाव ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों को गुरुवार को बांटे गए खाने के पैकेटों पर ‘नमो’ का ‘लोगो’ पाए जाने के बाद मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह भोजन किसी राजनीतिक दल ने नहीं दिया था बल्कि इसे नमो फूड कॉर्नर नाम की दुकान से खरीदा गया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एक कार में रख कर लाए गए भोजन के ये पैकेट नोएडा के सेक्टर 15 ए के बूथ पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस कर्मियों को बांटे गए। इस बारे में, उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने लखनऊ में कहा कि जिस कंपनी से यह भोजन मंगाया गया, उसका नाम ‘नमो’ है और इसका प्रधानमंत्री से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बारे में मैंने जिलाधिकारी से बात की। जिस कंपनी से यह खाना आया है उसका नाम नमो है। इसका प्रधानमंत्री से कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने कहा कि यह गलत सूचना फैलाई जा रही है कि कुछ पुलिस कर्मियों को एक राजनीतिक दल की ओर से भोजन वितरित किया गया। किसी भी मतदान कर्मी को किसी पार्टी द्वारा भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे भाजपा का हताशा में उठाया गया कदम बताते हुए एक रीट्वीट कर कहा कि महापरिवर्तन के लिए भारी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए बाहर आ रहे है। उन्होंने नमो फूड पैकेट के बारे में कहा कि भाजपा जानती है कि ब्रांडिग और मार्केटिंग कैसे की जाती है।

सपा के गठबंधन साझेदार बसपा ने भी भोजन के ये पैकेट बांटे जाने पर कड़ा एतराज जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि पार्टी इस मुददे को चुनाव आयोग के समक्ष उठाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस मुददे को प्रदेश के चुनाव अधिकारी के समक्ष उठाया है। उन्होंने इस संबंध में कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाली है।


हालांकि, भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि मतदान कर्मियों को दिए गए भोजन से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। विपक्ष द्वारा उन्हें बदनाम करने के लिए यह अफवाह फैलाई जा रही है। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के अंतर्गत नोएडा में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed